Amit Shah In Kolkata : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने चुनावी शंखनाद करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के रचयिता महान बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की यह भूमि, जिस भूमि ने सालों तक भारत का मार्गदर्शन किया। ज्ञान हो, धर्म हो, स्वतंत्रता संग्राम हो, हर क्षेत्र में सालों तक बंगाल ने भारत का नेतृत्व किया, लेकिन उसी बंगाल में कई सालों तक कम्युनिस्टों का शासन रहा और उसके बाद ‘मां, माटी, मानुष’ का नारा देकर ममता दीदी सत्ता में आईं। आइए जानते हैं कि अमित शाह के संबोधन की 10 बड़ी बातें।
यह भी पढे़ं : Amarnath Yatra : कैसे होंगे सुरक्षा के इंतजाम, पहलगाम हमले के बाद क्या है तैयारी? गृह मंत्री ने की हाईलेवल मीटिंग
अमित शाह ने कोलकाता में कहीं ये 10 बड़ी बातें
1. ममता दीदी ने महान बंग भूमि को आज घुसपैठ, भ्रष्टाचार, स्त्रियों पर अत्याचार, अपराध, बम धमाकों और हिंदुओं के साथ दुराचार का केंद्र बनाकर रख दिया है।
2. पूरे देश में चुनावी हिंसा बंद हो गई है, मगर बंगाल में चुनाव के समय और दीदी को विजय मिलने के बाद सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया जाता है। आपका समय अब समाप्त हो गया है, 2026 में बंगाल में भाजपा की सरकार बनने वाली है।
3. लोकतंत्र में हिंसा शोभा नहीं देती। दीदी, हिम्मत हो तो बिना हिंसा के चुनाव कराकर देखिए, आपकी जमानत जब्त हो जाएगी।
4. मैं बंगाल की माताओं-बहनों से अपील करने आया हूं कि आने वाले चुनाव में ऑपरेशन सिंदूर का विरोध करने वालों को सिंदूर की कीमत समझा देना।
5. वोट बैंक के लिए ममता दीदी ने पतन की सीमा पार कर दी है। कुछ दिन पहले पाक-प्रेरित आतंकियों ने हमारे निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर उनके परिजनों के सामने मार दिया। इन आतंकियों को सजा देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर किया गया।
6. पाक के अंदर घुसकर आतंकियों के हेडक्वार्टर्स को तबाह कर दिया गया। आतंकियों की मौत पर दीदी को दर्द होता है। ममता बनर्जी ने घटिया सा राजनीतिक बयान देकर ऑपरेशन सिंदूर का विरोध किया।
7. बंगाल का चुनाव सिर्फ बंगाल के भविष्य को ही नहीं तय करता है, बल्कि यह देश की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। क्योंकि ममता बनर्जी ने बंगाल की सीमाओं को बांग्लादेशियों के लिए खुला छोड़ दिया है। उनके आशीर्वाद से बंगाल में घुसपैठ हो रही है। ये घुसपैठ सिर्फ भाजपा की सरकार रोक सकती है।
8. कलकत्ता के बाजार में युवाओं की नौकरियां बिकती हैं। इनके घरों से (TMC) इतना पैसा पकड़ा जाता है कि गिनते-गिनते मशीनें थक जाती हैं। अब इस सिलसिले को बंद करना ही होगा।
9. मुर्शिदाबाद में हाल ही में हिंसा हुई। हमारा गृह मंत्रालय बार-बार कहता रहा कि बीएसफ (BSF) को बुला लीजिए, लेकिन इन्होंने नहीं बुलाया। क्योंकि अगर BSF आती, तो हिंदुओं की रक्षा होती। फिर भाजपा कार्यकर्ता हाई कोर्ट गए, तब जाकर BSF आई और हिंदुओं को बचाया।
10. मुझे बताया गया कि हिंदू शरणार्थियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जा सकता है। चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। बस CAA आवेदन भरें, और हम सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें भारतीय नागरिकता दी जाए।
यह भी पढे़ं : ‘पाकिस्तान ने जिन्हें मारा, उनके परिजनों को दिए नियुक्ति पत्र’, पुंछ में अमित शाह बोले-सरकार आपके साथ
संबंधित खबरें
टैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
48 mins agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
58 mins agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
1 hr ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
1 hr agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
1 hr agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
2 hrs agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
2 hrs ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
3 hrs agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
4 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines