हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब

Amit Shah On SIR Row: पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी ने एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर चीफ इलेक्शन कमिश्नर पर जुबानी हमले तेज कर दिए हैं. अब इस मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेता प्रतिपक्ष को जवाब दिया है.

विज्ञापन
अमित शाह ने राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब (Photo-PTI)

Amit Shah Responds to Rahul Gandhi: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन और वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष के लगातार हो रहे हमले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कांग्रेस समेत इंडिया अलायंस के सभी दलों पर निशाना साधते हुए कहा है कि पूरा देश नरेंद्र मोदी के साथ है. इसके अलावा उन्होंने आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा भी किया है.

INDIA अलायंस की मीटिंग के बाद आया जवाब

अमित शाह ने राहुल गांधी की चुनावी गड़बड़ी के आरोपों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी को चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) को दोष देने के बजाय बार-बार हो रही चुनावी हार के कारणों पर गौर करना चाहिए. शाह की ये टिप्पणी तब आई जब राहुल ने अपने आवास पर ‘इंडिया’ ब्लॉक के नेताओं से मुलाकात की और कहा कि कथित वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का अभियान लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए है.

यह भी पढ़ें- ‘ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन, संघर्ष में सभी साथ’, INDIA ब्लॉक की मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान

विज्ञापन

कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन पर सवाल

राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए अमित शाह ने सवाल किया कि क्या BJP की जीत को SIR से समझाया जा सकता है. उन्होंने तर्क दिया कि पार्टी की चुनावी कामयाबी और पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को सिर्फ वोटर लिस्ट में बदलाव का नतीजा नहीं माना जा सकता. गृह मंत्री ने गुजरात, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा सहित कई राज्यों में कांग्रेस की चुनावी हार का हवाला दिया और कहा कि पार्टी इन क्षेत्रों में दशकों से सत्ता में वापसी के लिए संघर्ष कर रही है. शाह ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हाल ही में हुए उपचुनावों का भी जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस उन चुनावों में जीत हासिल करने में नाकाम रही.

BJP और NDA की जीत का हवाला

अपनी बात को साबित करने के लिए अमित शाह ने राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों में BJP के प्रदर्शन का जिक्र किया और कहा कि पार्टी ने नगर निगमों, परिषदों और नगर पालिकाओं में बड़ी संख्या में सीटें जीतीं. उन्होंने त्रिपुरा चुनावों का भी हवाला दिया, जहां NDA ने 77.5% वोट शेयर के साथ लगभग 4,000 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने लगभग 4,600 सीटों में से केवल 14 सीटें जीतीं. शाह ने आगे तर्क दिया कि बैलेट पेपर से हुए चुनावों में जीत ने उन दावों को गलत साबित कर दिया कि BJP की सफलता का कारण सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVM) थीं.

विज्ञापन

INDIA ब्लॉक की तरफ से विरोध जारी

इससे पहले राहुल गांधी ने सरकार और चुनाव आयोग पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कथित चुनावी गड़बड़ियों को चुनौती देने के लिए मिलकर काम करेंगे. INDIA ब्लॉक ने वोटर लिस्ट में संशोधन और चुनाव से जुड़ी चिंताओं को लेकर अपना अभियान जारी रखने का संकल्प लिया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola