हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

आज पुणे के दौरे पर हैं अमित शाह, अजीत डोभाल को देंगे लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन का ऐलान

amit shah pune visit

विज्ञापन
फाइल फोटो

देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज महाराष्ट्र के पुणे जिले के दौरे पर हैं. यहां वे स्वारगेट स्थित महाराष्ट्रीय मंडळ मैदान में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को राष्ट्रीय लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे. यह पुरस्कार रोहित तिलक के नेतृत्व वाले लोकमान्य तिलक ट्रस्ट की ओर से आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा.अमित शाह शनिवार रात पुणे पहुंचे और शहर के रिट्ज-कार्लटन हेरिटेज होटल में ठहरे हुए हैं. होटल के बाहर पुणे पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी होटल पहुंच चुके हैं.

अमित शाह का डेमोग्राफिक पैनल क्या है, कौन हैं सदस्य और इनका असली मकसद क्या?

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन का ऐलान

गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से पहले उनके काफिले में शामिल वाहनों की डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते द्वारा गहन जांच की जा रही है. इस बीच, राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर भी चर्चा है कि क्या अमित शाह NEET पेपर लीक मामले और जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे. अमित शाह के पुणे दौरे का कांग्रेस ने विरोध किया है. कांग्रेस ने उनके दौरे के दौरान प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसके मद्देनजर पुलिस ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए हैं, जबकि कुछ को पूछताछ के लिए डेक्कन पुलिस स्टेशन बुलाया गया है. कांग्रेस का आरोप है कि आंदोलन को रोकने के लिए पुलिस कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की धरपकड़

कांग्रेस नेता प्रशांत जगताप ने आरोप लगाया कि कल रात से अब तक 100 से 150 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से पुलिस कार्यकर्ताओं को नोटिस दे रही है और उन्हें उठाकर ले जाने जैसी कार्रवाई कर रही है. उनका आरोप है कि भाजपा पुलिस का इस्तेमाल कर विपक्ष की आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है. जगताप ने कहा कि पहले दावा किया जा रहा था कि कोई आंदोलन नहीं होगा, लेकिन अब विरोध प्रदर्शन हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि जिस सरकार के कार्यकाल में “अन्याय और अत्याचार” हो रहे हैं, उसी सरकार के प्रतिनिधि के हाथों लोकमान्य तिलक पुरस्कार दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

‘हथियार उठाने वालों का होगा हिसाब चुकता’, नक्सलवाद पर अमित शाह; कांग्रेस पर साधा निशाना

विज्ञापन

स्वागत और विरोध के बैनर साथ-साथ

अमित शाह के स्वागत के लिए पुणे शहर में कई स्थानों पर बड़े-बड़े बैनर लगाए गए हैं. एक बैनर पर लिखा गया है, “भारत के चाणक्य का शौर्यभूमि में स्वागत है. वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप कई व्यंग्यात्मक पोस्टर भी लगाए. जानकारी के मुताबिक, इनमें से कुछ विरोधी बैनरों को बाद में हटा दिया गया.

संजय राउत कर चुके दौरे का विरोध

गौरतलब है कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने भी एक दिन पहले अमित शाह के पुणे दौरे का विरोध जताया था. अमित शाह का यह दौरा राजनीतिक और सुरक्षा दोनों ही दृष्टि से अहम माना जा रहा है. एक ओर वे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान करेंगे, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते पूरे कार्यक्रम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola