Amit Shah Visit Poonch: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। यहां पुंछ में गोलाबारी से प्रभावित लोगों से उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान कहा कि पाकिस्तान ने निर्दोष लोगों पर हमला किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने नागरिक इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की गोलाबारी में जान गंवाने वालों लोगों के परिवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। यह इस बात का संकेत है कि जम्मू-कश्मीर सरकार, केंद्र सरकार और देश की भावनाएं आपके साथ जुड़ी हुई हैं।
पाकिस्तान ने अपने ऊपर हमला माना- अमित शाह
आज यहां जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा पाकिस्तान के द्वारा किए गए गुरुद्वारे और मंदिर पर हमले तथा लोगों के घरों में हुए हमले के दौरान जिनकी मौत हुई है, उन्हें परिवार वालों को नियुक्ति पत्र दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश पुंछ के लोगों के साथ खड़ा है। सेना ने आतंकियों के अड्डों पर हमला किया था, लेकिन पाकिस्तान ने उसे अपने पर हमला माना है और दूसरे दिन पाकिस्तान ने सिविल इलाके में गोलाबारी की, जिससे सबसे ज्यादा नुकसान हमारे पुंछ को हुआ।
पाकिस्तान ने मंदिर और गुरुद्वारे पर गोलीबारी की। किसी भी आतंकी घटना को भारत सहन नहीं करेगा और इससे भी ज्यादा सटीक जवाब दिया जाएगा। अभी की गोलाबारी को देखते हुए हमने यह फैसला किया है कि बहुत ज्यादा मात्रा में बंकर बनाए जाएंगे। मैं साफ कहना चाहता हूं कि जिस गति से जम्मू-कश्मीर में विकास होता रहा है 2014 से लेकर अब तक, इस गति से जम्मू-कश्मीर में विकास होता रहेगा। प्रधानमंत्री ने साफ कहा है कि टेरर और टॉक, टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चलेंगे; खून और पानी एक साथ नहीं चलेगा।
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट को मिले तीनों नए जज कौन हैं? जिन्हें आज CJI जस्टिस गवई ने दिलाई शपथ
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
2 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
5 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
6 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
8 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
10 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
10 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
12 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
13 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
14 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines