हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Amit Shah खेलते दिखे शतरंज, इंस्टाग्राम पर लिखा- हर बार बेहतर की तलाश करें...

Amit Shah Insta Post Viral: भाजपा के दिग्गज नेता और गृह मंत्री अमित शाह की एक फोटो और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिस पर यूजर्स ने कमेंट भी किए, देखिए…

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah

Home Minister Amit Shah Playing Chess Photo Viral: देश के 3 राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा काफी उत्साहित है। अब तीनों राज्यों में जहां मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने की जद्दोजहद चल रही है। वहीं अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इस बीच भाजपा के दिग्गज नेता और गृह मंत्री अमित शाह की एक फोटो और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अमित शाह ने अपनी शतरंज खेलते हुए की फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की। साथ में उनकी पोतियां भी दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को अमित शाह ने कैप्शन भी दिया, जिसे पढ़कर यूजर्स ने अपने कमेंट भी दिए।

 

राजनीति के चाणक्य माने जाते अमित शाह

अमित शाह ने फोटो के कैप्शन देते हुए लिखा कि एक अच्छी चाल के लिए समझौता न करें, बल्कि हमेशा बेहतर की तलाश करें। अमित शाह को राजनीति का चाणक्य माना जाता है। राजनीतिक पिच पर शह-मात का खेल खेलना उन्हें अच्छे से आता है। ऐसे में गृहमंत्री की शतरंज खेलने वाली तस्वीर और कैप्शन में दी गई सीख लोगों ने काफी पसंद की। यूजर्स ने भी उन्हें चाणक्य कहकर संबोधित किया। एक यूजर ने लिखा कि यह शब्द चाणक्य के ही हो सकते हैं। भाजपा ने एक साथ 3 राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 जीतकर साबित कर दिया है कि भाजपा के इरादे क्या हैं? साथ ही केंद्र में फिर भाजपा सरकार बनाने का दावा किया है।

विज्ञापन

यह भी देखें: ‘मैंने खुद 85-90 घंटे काम किया’; Narayana Murthy ने बताया अपनी सफलता का राज, बोले- गरीबी से बचने का एक तरीका है…

अपनी दोनों पोतियों के काफी करीब अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह के निजी जीवन से सभी वाकिफ हैं, लेकिन उनकी पोतियों को बहुत कम लोगों ने देखा है। अमित शाह की पत्नी का नाम सोनल शाह है। उनका एक बेटा है जय शाह, जो BCCI के सचिव हैं। जय निरमा यूनिवर्सिटी से BTECH कर चुके हैं। उन्होंने 2015 में अपनी बचपन की दोस्त रिशिता पटेल को हमसफर बनाया। अब उनकी 2 बेटियां हैं। एक का नाम रुद्री है, जो अकसर अपने दादा अमित शाह के साथ नजर आती हैं। वे उनके साथ जनसभाओं में भी जाती हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कई बार रुद्री को अमित शाह के देखा गया था। अमित शाह अपनी दोनों पोतियों को काफी करीब हैं और अकसर उनके साथ फुर्सत के पल बिताते नजर आते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola