Home Minister Amit Shah Calls High Level Meeting On Jammu Kashmir : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक करने का फैसला लिया है। यह बैठक नई दिल्ली में दो जनवरी यानी कल आयोजित होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में केंद्र शासित प्रदेश को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि इस दौरान सुरक्षा और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
बता दें कि एक दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के संगठन तहरीक-ए-हुर्रियत को प्रतिबंधित कर दिया था। इसके पीछे कारण दिया गया था कि यह संगठन जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने और इस्लामी राज स्थापित करने की कोशिश वाली हरकतों में शामिल रहा है। हुर्रियत पर अलगाववाद को बढ़ावा देने का भी आरोप है।
इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव एके भल्ला, प्रदेश में काम कर रहे मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी, पैरामिलिट्री फोर्सेज और इंटेलिजेंस एजेंसियों के प्रमुख, मुख्य सचिव अटल दुल्लू, वित्तसचिव व अतिरिक्त गृह मुख्य सचिव आरके गोयल, डीजीपी आरआर स्वैन और अतिरिक्त डीजीपी (कानून व्यवस्था) विजय कुमार समेत अन्य शीर्ष अधिकारियों को शामिल होने की उम्मीद है।
राजौरी और पुंछ पर रहेगा विशेष फोकस
जानकारी के अनुसार इस बैठक के दौरान राज्य में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा सुरक्षा की स्थिति पर भी बात की जाएगी। इसमें खास तौर पर राजौरी और पुंछ जिलों पर खास ध्यान रहेगा। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बीते दिनों कई आतंकी हमले हुए हैं। गृह मंत्री शाह इसमें ऐसी योजना बनाने पर जोर दे सकते हैं कि इन आतंकियों से किस तरह निपटा जाए।
ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान ने साझा की परमाणु ठिकानों की सूची
ये भी पढ़ें: कैसे बना ‘तहरीक ए हुर्रियत’? जिस पर लगा है प्रतिबंध
ये भी पढ़ें: क्या कश्मीर में फिर लौट आया टारगेट किलिंग का दौर?
संबंधित खबरें
LIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
6 mins agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
51 mins agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
8 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
8 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
9 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
9 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
10 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
10 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
15 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines