केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव में कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) इन आरोपों पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार है, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी कभी इसके लिए सहमत नहीं होंगे. अमित शाह ने आरोप लगाया कि विपक्ष संसद में चर्चा करने के बजाय सड़कों पर प्रदर्शन और हंगामा करना चाहता है. केंद्रीय गृह मंत्री ने राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए गए आरोप संसद में साबित करने की चुनौती भी दी.
एसआईआर और ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता पर सवाल
गौरतलब है कि एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए विपक्ष लगातार आंदोलन कर रहा है. 1 नवंबर को भी इंडिया गठबंधन रामलीला मैदान में एक रैली का आयोजन करने जा रहा है. विपक्ष के आरोपों के बीच अमित शाह ने शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार हैं.
हालांकि, अमित शाह के मुताबिक राहुल गांधी संसद में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करेंगे, बल्कि सड़कों पर विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे. गृह मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों का कोई आधार नहीं है और विपक्ष का उद्देश्य इस मुद्दे पर चर्चा करना नहीं, बल्कि राजनीतिक माहौल बनाना है.
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
1 hr agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
5 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
7 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
7 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
7 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
9 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
10 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines