Rajouri Terror Attack: राजौरी में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को जम्मू पहुंचे। दोपहर बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू हवाईअड्डे पर शाह की अगवानी की।
सूत्रों ने कहा कि शाह सुरक्षा बलों के साथ जमीनी स्थिति की समीक्षा करने के लिए जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले का दौरा करेंगे।
आतंकी हमले में मारे गए थे 7 लोग
गृह मंत्री की यात्रा राजौरी में दोहरे आतंकवादी हमलों के मद्देनजर हो रही है जिसमें सात लोग मारे गए थे। सूत्रों के मुताबिक, शाह उस जगह का दौरा करेंगे जहां आतंकी हमला हुआ था और इन घटनाओं में मारे गए नागरिकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
वे जम्मू-कश्मीर प्रशासन और सुरक्षा बलों के अधिकारियों से भी मिलेंगे। बता दें कि 1 और 2 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के ऊपरी डांगरी गांव में हुए दो आतंकी हमलों में दो बच्चों सहित छह नागरिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
1 जनवरी को चार लोगों को मारी गई थी गोली
1 जनवरी की शाम को जहां चार लोगों को गोली मार दी गई थी, वहीं 2 जनवरी की सुबह राजौरी के ऊपरी धनगरी गांव में एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) विस्फोट के बाद दो बच्चों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।
राजौरी पहुंचकर, शाह आतंकी हमलों के स्थल का निरीक्षण करने और पीड़ितों के परिवारों के साथ बातचीत करने के लिए धंगरी जाएंगे। जम्मू में वह राजभवन में नागरिक प्रशासन और सुरक्षा प्रतिष्ठान के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।
इससे पहले 9 जनवरी को गृह मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के शीर्ष नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। यह बैठक कश्मीर घाटी में हाल ही में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर थी।
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
1 hr agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
1 hr agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
1 hr ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
2 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
2 hrs agoLIVE: पंचकूला पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
2 hrs ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
9 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
10 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
11 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines