हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने शेयर की सांसदों के साथ अपनी तस्वीर, पीएम मोदी का वीडियो भी किया रीपोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी खुद वीडियो मैसेज जारी कर देश के युवाओं को ये संदेश दे रहे हैं कि वो नीट पेपर लीक मामले के आरोपियों को सज़ा ज़रूर दिलवाएंगे. इन सबके बीच, धर्मेंद्र प्रधान ने सीधे तौर पर कोई बयान ना देकर पीएम मोदी के वीडियो संदेश को सोशल मीडिया पर रीपोस्ट किया

विज्ञापन
Credit: News24

लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी की सबसे बड़ी मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. नीट पेपर लीक मामले को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन जारी हैं. मोदी सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है, हाई लेवल बैठक की जा रही हैं. प्रधानमंत्री मोदी खुद वीडियो मैसेज जारी कर देश के युवाओं को ये संदेश दे रहे हैं कि वो नीट पेपर लीक मामले के आरोपियों को सज़ा ज़रूर दिलवाएंगे. इन सबके बीच, धर्मेंद्र प्रधान ने सीधे तौर पर कोई बयान ना देकर पीएम मोदी के वीडियो संदेश को सोशल मीडिया पर रीपोस्ट किया.

ये भी पढ़ें: छात्रों के गुस्से को शांत कराने के लिए मोदी सरकार का ‘मास्टर प्लान’, 24 घंटे में उठाए ये कदम

सांसदों के साथ की बैठक

22 जुलाई को संसद की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे की वजह से ठप हो गई थी. इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने अपने गृह राज्य ओडिशा के बीजेपी सांसदों के साथ मीटिंग की. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि इस दौरान ओडिशा के विकास के मुद्दों और बच्चों की शिक्षा को लेकर चर्चा हुई. धर्मेंद्र प्रधान ने इस दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों के सम्मेलन को भी संबोधित किया. उन्होंने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी, मातृभाषा में पढ़ाई, नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क और शिक्षा सुधार जैसे मुद्दों पर बात की, लेकिन नीट पेपर लीक या कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बारे में कुछ नहीं बोले.

विज्ञापन

राहुल गांधी पर साधा था निशाना

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस सांसद को घेरे में लिया था. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने फायदे के लिए छात्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं और संसद के मानसून सत्र के वक्त सियासत कर रहे हैं. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार NEET पेपर लीक पर संसद में बात करने को तैयार है, लेकिन विपक्ष इसपर सिर्फ राजनीति करना चाहता है. आपको बता दें कि शुक्रवार को मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच बातचीत हुई. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका से मुलाकात की. बैठक खत्म होने के बाद सीजेपी प्रवक्ताओं ने बताया कि सरकार ने उनकी तीन मांगों में से 2 पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं हो सका है. केंद्र सरकार कल दोपहर तक अपना जवाब देगी.

ये भी पढ़ें: ‘पुलिस ने छात्रों पर चलाई पैलेट गन…’, राहुल गांधी का दावा; पीड़ित के जख्म भी दिखाए

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola