2024 Loksabha Election: तीन जुलाई को PM मोदी ने बुलाई केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक, बदलाव की अटकलें तेज
Edited By Bhola Sharma

Union Council of Ministers’ meeting
Edited By Bhola Sharma

Union Council of Ministers’ meeting
2024 Loksabha Election: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जुलाई को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। यह फैसला बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद लिया गया। इसके बाद से मंत्रिपरिषद और भाजपा में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं।
कर्नाटक में हार के बाद भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति में बदलाव किया है। आगे इस साल के अंत में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। उसके बाद 2024 में लोकसभा चुनाव होगा। ऐसे में भाजपा चुनाव जीतने के लिए कोई चूक नहीं करना चाहती है।
केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक प्रगति मैदान में नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में होने की संभावना है। सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी इसी कन्वेंशन सेंटर में होनी है। यह संसद के मानसून सत्र से कुछ दिन पहले आयोजित किया जाएगा, जो जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।
पीएम मोदी के साथ भाजपा शीर्ष नेताओं की बैठक बुधवार को करीब पांच घंटे चली थी। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान चुनावी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना को लेकर रणनीति बनाई गई है। जिसके तहत संगठन और सरकार में फेरबदल भी संभव है। कुछ नेताओं को सरकार में लाया जा सकता है तो कुछ मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है। इस बदलाव को जुलाई महीने में अमल में लाए जाने की संभावना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: