हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

मार्केट एसोसिएशन ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग

त्योहारों के बीच हो रहे इंडिया गठबंधन के मार्च को लेकर मार्केट एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है. 12 बाजार संघों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग की है.

विज्ञापन
इंडियन गठबंधन की रैली को लेकर मार्केट एसोसिएशन ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी. (Photo: PTI)

1 नवंबर को विपक्षी गठबंधन दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ विरोध मार्च निकालने जा रहा है. लेकिन त्योहारों के बीच हो रहे इस मार्च को लेकर मार्केट एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है. 12 बाजार संघों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: ‘लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा’, विपक्ष ने टाला ‘जन महाअभियोग’ कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा

‘हम चुनाव में कांग्रेस का बहिष्कार करेंगे’

सदर बाजार बारी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा, ”व्यापारियों में बहुत गुस्सा है, वो लगातार मांग कर रहे हैं कि राहुल गांधी व्यापारियों का दर्द समझें. उन्हें बस अपनी रैली को थोड़ा आगे बढ़ा देना चाहिए.” उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि वो मोहब्बत की दुकान चला रहा हैं’, लेकिन इसके चक्कर में हमारी दुकान क्यों बर्बाद कर रहे हैं? आज हमारा कारोबार लगभग खत्म हो गया है. इस वजह से लोग अपने टिकट रद्द कर रहे हैं. हमने तो यहां तक ​​कह दिया है कि अगर राहुल गांधी व्यापारियों का दर्द नहीं समझते हैं, तो हम चुनावों में कांग्रेस का पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे. हम हर जगह राहुल गांधी का विरोध करेंगे.”

विज्ञापन

‘अपना अहंकार एक तरफ रख दें’

सदर बाजार बारी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा, ”हमने राहुल गांधी से रैली के समय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है, क्योंकि 1 नवंबर की तारीख दिवाली के बहुत करीब है. व्यापारियों को पहले ही करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है और आगे भी नुकसान होने की आशंका है. हमारी अपील है कि इस रैली को दिवाली के बाद तक के लिए टाल दिया जाए. रामलीला मैदान के पास रैली करने से चांदनी चौक, सदर बाजार, दरियागंज, आजाद मार्केट और खारी बावली जैसे बड़े बाजारों के व्यापार पर बहुत बुरा असर पड़ेगा.” उन्होंने आगे कहा, ” मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस समय रैली करने की क्या जरूरत है. मैं राहुल गांधी से आग्रह करूंगा कि वो अपना अहंकार एक तरफ रख दें. आपको भविष्य में मुद्दे उठाने का पूरा अधिकार है, लेकिन व्यापारियों को नुकसान पहुंचाकर ऐसा करना देश का ही नुकसान करता है.”

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी को मिली बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola