Amethi Murder Case New Update: अमेठी मर्डर केस को तीन दिन हो चुके हैं। मगर इस मामले में हर दिन नया खुलासा सामने आ रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतका पूनम और आरोपी चंदन वर्मा के बीच प्रेम प्रसंग का मामला था। पूनम और चंदन की तस्वीरों ने इस दावे को सच साबित कर दिया। पिछले 2 दिन से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मगर अब इस केस में एक नया मोड़ आ गया है। पूनम के भाई का कहना है कि यूपी पुलिस का दावा झूठा और बेबुनियाद है। चंदन और पूनम के बीच दोस्ती नहीं थी। चंदन ने जबरदस्ती पूनम के साथ वो तस्वीरें खीचीं थी।
पूनम के भाई ने क्या कहा?
पूनम के भाई भानु का कहना है कि आरोपी चंदन वर्मा अक्सर उसकी बहन पर बात करने का दबाव बनाता था। भानु ने कहा कि चंदन मेरी बहन को बात करने के लिए मजबूर करता था। उसने जबरदस्ती पूनम के साथ फोटो ली थी। जो अब सोशल मीडिया पर हर तरफ फैल चुकी है। पुलिस ने पूनम की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।
यह भी पढ़ें- चंदन और पूनम की प्रेम कहानी; किस बात से चिढ़ा पुराना दोस्त! जिसने खत्म कर दीं 4 जिंदगियां
सीएम योगी से की मुलाकात
भानु ने यूपी पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब मेरी बहन ने थाने में शिकायत लिखवाई, तो क्या पुलिस ने चंदन के खिलाफ कोई एक्शन लिया था? अगर पुलिस ऐसा करती तो यह हत्याकांड नहीं होता। शनिवार को भानु ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करते हुए उन्हें पूरी बात बताई है।
मिलेगी सरकारी नौकरी
बीजेपी विधायक मनोज पांडे का कहना है कि सीएम योगी ने परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। प्रशासन की तरफ से पूरी कोशिश की जा रही है। पीड़ित परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। यूपी सरकार की तरफ से उन्हें आर्थिक सहायता भी मिलेगी।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों शैतान बना चंदन वर्मा? कौन था 5वां शिकार? Whatsapp स्टेटस लगाकर दी थी खुली चेतावनी
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
1 hr agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 hr agoLIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
1 hr agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 hr agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
2 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
12 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
13 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
15 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines