Amethi Massacre Latest Update: उत्तर प्रदेश के अमेठी में हुई सनसनीखेज वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया है। बीती रात 4 लोगों के परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना में 2 बच्चे समेत पति-पत्नी की मौत हो गई। हालांकि इस हत्याकांड पर कई सस्पेंस बने हैं। मगर बीतते वक्त के साथ इसकी परतें भी खुलने लगी हैं। आरोपी ने परिवार पर गोलियां क्यों बरसाई? इसकी वजह काफी हद तक साफ होने लगी है।
पूनम को पहले से जानता था चंदन
सूत्रों की मानें तो आरोपी चंदन वर्मा पूनम को पहले से जानता था। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी और यहां तक की दोनों वीडियो कॉल पर भी बात किया करते थे। शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। पुलिस ने चंदन वर्मा की कॉल डिटेल्स भी निकाली हैं, जिसमें दोनों के बीच वीडियो कॉल से बात करने की पुष्टि की गई है। पुलिस चंदन वर्मा से अनजान जगह पर पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने अभी तक मामले पर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें- दोस्ती का खूनी अंजाम! सुनील की पत्नी पूनम और हत्यारे चंदन में थी फ्रेंडशिप? पुलिस के हाथ लगी चैट
चंदन का 5वां शिकार कौन?
दलित परिवार को मौत के घाट उतारने वाला चंदन वर्मा ने 1महीने पहले ही 5 लोगों की मौत का ऐलान कर दिया था। चंदन की हिरासत के बाद उसका व्हाट्सअप स्टेटस सामने आया है। इसमें चंदन ने 5 लोगों को मारने की बात कही है। चंदन ने अंग्रेजी में लिखा कि 5 लोग मरने वाले हैं, मैं आपको जल्द दिखाऊंगा। चंदन का 5वां शिकार कौन था? यह कोई नहीं जानता। मगर खबरों की मानें तो परिवार के चारों लोगों को मारने के बाद चंदन शायद खुद आत्महत्या करने की प्लानिंग कर रहा था। हालांकि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है? यह तो सिर्फ चंदन ही बता सकता है।
चंदन ने कैसे दिया वारदात को अंजाम?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीती रात तकरीबन 11 बजे चंदन सुशील कुमार के घर पहुंचा। सुशील ने दरवाजा खोला, तो चंदन ने अवैध पिस्तौल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। पति को बचाने आई पूनम को भी चंदन ने गोलियों से भून डाला। वहीं पूनम और सुशील के दोनों बच्चियां अंदर कमरे में थीं। चंदन ने कमरे में जाकर उन्हें भी गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। चार लोगों की मौत के बाद शायद चंदन खुद भी आत्महत्या करने वाला था। मगर ऐसा करने से पहले पुलिस ने उसे धर दबोचा।
यह भी पढ़ें- अश्लील हरकत से मना किया तो मारे थप्पड़, 47 दिन तक सोती रही पुलिस! गोलियों की भेंट चढ़ा पूरा परिवार
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
8 mins agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
32 mins agoLIVE: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत
33 mins agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 hr agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
1 hr agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
11 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
12 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
14 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines