Delhi News : कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली, विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति को आज विदेश सचिव विक्रम मिस्री और वाणिज्य सचिव सुनील बार्थवाल ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक बैठक में भारत की विदेश नीति और व्यापार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। समिति के कई सदस्यों ने विदेश नीति और विदेश से जुड़े वाणिज्य नीति के विषय पर दोनों अधिकारियों से कई सवाल किए ।
बैठक में विदेश और व्यापार पर चर्चा
वाणिज्य सचिव सुनील बार्थवाल ने समिति को भारत के विदेश व्यापार और नीति में चल रहे वर्तमान मुद्दों की जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, कई सदस्यों ने अमेरिका से जुड़े टैरिफ के मुद्दे उठाए और इस पर जानकारी मांगी थी। इस पर वाणिज्य सचिव ने स्पष्ट किया कि अमेरिका की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया नहीं दे सकती, लेकिन भारत सरकार का वाणिज्य मंत्रालय स्थिति पर नजर रखे हुए है और आवश्यकतानुसार उचित कदम उठाए जाएंगे।
विदेश नीति पर भारत का रुख
वहीं विदेश मामलों की स्टैंडिंग कमेटी के सामने विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने विदेश नीति से जुड़े वर्तमान डेवलपमेंट के विषय में जानकारी दी। उन्होंने भारत की वर्तमान विदेश नीति पर विस्तार से जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान स्थाई समिति के सदस्यों ने चीन और ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाए जा रहे बांध को लेकर कई सवाल पूछे गए।
यह भी पढ़ें : 60 फीट गहरे गड्ढे में मशीन के साथ समा गया राकेश, मौत के 10 महीने बाद क्यों हुआ अंतिम संस्कार?
इस पर विदेश सचिव ने बताया कि भारत और चीन के बीच इस विषय पर कोई औपचारिक समझौता नहीं है। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच एक जल समझौता मौजूद है। उन्होंने कहा कि चीन के साथ किसी भी जल-संबंधी मुद्दे पर बातचीत केवल द्विपक्षीय स्तर पर ही की जा सकती है। बैठक में अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई, और सरकार के तरफ़ से दोनों सचिवों ने आश्वासन दिया कि सभी महत्वपूर्ण मामलों पर कूटनीतिक स्तर पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (वाणिज्य विभाग) के सचिव सुनील बार्थवाल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संसद एनेक्सी भवन में लगभग दो घंटे चली बैठक में बारी बारी से सदस्यों के द्वारा पूछे गए तमाम सवालों के जवाब दिए ।
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
4 hrs agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
5 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
7 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
8 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
9 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
9 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
10 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
10 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
11 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines