America Advises China Before G20 Summit: नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन की बैठक होने वाली है। इस बैठक में चीन के राष्ट्रपति जी शिंग पिंग को भी शामिल होना था, लेकिन अब उनके स्थान पर चीन के प्रधानमंत्री अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे। ऐसे में चीन को लेकर अमेरिका की ओर से एक बयान सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुलिवन ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर चीन जी20 में आना चाहता है और स्पॉइलर की भूमिका निभाना चाहता है। तो बेशक करे…, उसके लिए विकल्प खुले हैं। दरअसल, व्हाइट हाउस में जी20 शिखर सम्मेलन पर भारत-चीन सीमा तनाव के प्रभाव को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने ये बात कही।
व्हाइट हाउस ने जताई ये उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है, यह चीन को तय करना है कि वह नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में अपनी क्या भूमिका निभाता है। इस बात पर जोर दिया कि यदि बीजिंग इसमें आना चाहता है और स्थिति को बिगाड़ने वाले की भूमिका में आना चाहता है, तो विकल्प उसके लिए उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है, भारत (अध्यक्ष) उन्हें वह करने के लिए प्रोत्साहित करेगा जो हम (संयुक्त राज्य अमेरिका) और हर अन्य सदस्य, वस्तुतः जी20 का हर दूसरा सदस्य करेगा। उन्हें जलवायु पर रचनात्मक तरीके से आने के लिए प्रोत्साहित करेगा। सुलिवन ने कहा कि अपने उद्देश्य को बहुपक्षीय विकास, बैंक सुधार पर, ऋण राहत पर, प्रौद्योगिकी पर और भूराजनीतिक सवालों को किनारे रखकर वास्तव में समस्या-समाधान और विकासशील देशों के लिए काम करने पर ध्यान केंद्रित करें।
यह भी पढ़ेंः G20 Summit से पहले 5 दिनों के यूरोप दौरे पर राहुल गांधी, यहां जानें उनका पूरा शेड्यूल
चीन के पीएम आएंगे भारत
बता दें कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस सप्ताह नई दिल्ली में होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे, जबकि चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रधानमंत्री ली कियांग करेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इसकी घोषणा की और इस हाई-प्रोफाइल बैठक को सफल बनाने के लिए सभी पक्षों के साथ काम करने की बीजिंग की इच्छा व्यक्त की।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि भारत सरकार के निमंत्रण पर स्टेट काउंसिल के प्रमुख ली 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। बता दें कि भारत 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में वार्षिक G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। जी-20 शिखर सम्मेलन में सुलिवन ने कहा कि राष्ट्रपति जो बिडेन स्पष्ट करेंगे कि संयुक्त राज्य अमेरिका वास्तविक प्रगति की उम्मीद करता है।
रचनात्मक होना चाहिए G20
उन्होंने कहा कि वह स्पष्ट करेंगे कि हमें बिना किसी अपवाद के सभी G20 सदस्यों को रचनात्मक होना चाहिए। हम जलवायु से लेकर स्वास्थ्य से लेकर डिजिटल प्रौद्योगिकी तक अन्य प्रमुख प्राथमिकताओं पर भी प्रगति कर रहे हैं, जिसमें अधिक समावेशी डिजिटल परिवर्तन और एआई विकास के लिए एक जिम्मेदार पथ और दृष्टिकोण के संबंध में प्रतिबद्धताएं शामिल हैं। हम उस प्रगति पर भी प्रकाश डालेंगे, जो हम ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट के लिए साझेदारी पर कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
केरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
18 mins ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
2 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
4 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
4 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
6 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
7 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
8 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
8 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
8 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines