Ambulance Stuck Traffic Jam: केरल के कोझिकोड में सिक्स लेन हाइवे पर जाम में दो एंबुलेंस फंस गईं, इससे दो मरीजों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एडारीकोड की सुलेखा को एमआईएमएस से आईक्यूआरए हाॅस्पिटल लाया जा रहा था। जबकि कोट्टासेरी के शाजिल कुमार को इलाज के लिए चेलारी डीएमएस हाॅस्पिटल से कोझिकोड मेडिकल काॅलेज ले जाया जा रहा था।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एंबुलेंस के ड्राइवर ने बताया कि नवनिर्मित सिक्स लेन हाइवे पर भयंकर जाम लगा था। इसमें एंबुलेंस फंस गई। जिससे हाॅस्पिटल पहुंचने में देरी हुई। इस दौरान आसपास जाम में फंसे अन्य लोगों ने जाम खुलवाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सभी प्रयास विफल रहे। काफी मशक्कत के बाद दोनों मरीजों को फेरोके के क्रिसेंट हाॅस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
एंबुलेंस के ड्राइवर ने क्या कहा?
एंबुलेंस ड्राइवर नुहमानुल अल्ताफ ने बताया कोट्टाकल से आईक्यूआरए हाॅस्पिटल पहुंचने में करीब 45 मिनट का टाइम लगता है, लेकिन एंबुलेंस करीब 45 मिनट तक तो जाम में ही फंसी रही। वहीं दूसरी एंबुलेंस शाजिल कुमार को लेकर रवाना हुई, जिसे दिल का दौरा पड़ने के बाद मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया था। शाजिल को ले जा रही एंबुलेंस के ड्राइवर ने बताया डीएमएस से मेडिकल काॅलेज पहुंचने में आम तौर पर 20 मिनट का समय लगता है, लेकिन कक्कनचेरी में करीब जाम में फंसने के कारण मरीज की हालत बिगड़ गई। ड्राइवर ने बताया कि जाम में कई और एंबुलेंस भी फंसी हुई थीं।
ये भी पढ़ेंः ‘कानून सबके लिए समान, बेहतर होता अगर…,’ अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर क्या बोले पवन कल्याण?
संबंधित खबरें
दिल्ली में SIR के विरोध में विपक्ष का मार्च, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका; PM मोदी-शाह और CEC के इस्तीफे की मांग
14 mins agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
2 hrs agoLIVE: MLC चुनाव के लिए पटना पहुंचे नितिन नवीन, NDA उम्मीदवारों से मीटिंग
4 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
4 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
12 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
13 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
15 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
15 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
17 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines