जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम और ट्रैकों की मरम्मत कार्य के चलते पवित्र अमरनाथ यात्रा को दोनों प्रमुख पहलगाम और बालटाल रूट को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है. अधिकारियों का कहना है कि रास्तों की मरम्मत पूरी होते ही और मौसम अनुकूल होने पर श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी. यात्रा मार्गों पर हुई भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन और ट्रैकों के क्षतिग्रस्त होने की खबरें आई थीं.
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) और स्थानीय प्रशासन ने दोनों मार्गों से यात्रा को रोकने का निर्देश जारी किया है. प्रशासन की टीमें लगातार मार्गों की मरम्मत और सफाई कार्य में जुटी हुई हैं.
अब तक 4.8 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन
मौसम की चुनौतियों के बावजूद इस साल अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया है. अब तक 4.8 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बने हिमशिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं. 57 दिनों तक चलने वाली यह वार्षिक यात्रा इस वर्ष 28 अगस्त को ‘छड़ी मुबारक’ के पहलगाम पहुंचने और अंतिम पूजा-अर्चना के साथ संपन्न होगी.
श्रद्धालुओं से संयम बरतने की अपील
प्रशासन ने आधार शिविरों पर ठहरे श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करें. मौसम में सुधार और रास्ता साफ होते ही यात्रा को पुनः सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए बेस कैंपों पर ठहरने और भोजन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
अमरनाथ यात्रा को बढ़ावा देने के लिए कश्मीर में बड़ी पहल, होटल और टैक्सी सेवाओं पर 65% तक की छूट
संबंधित खबरें
भारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
18 mins ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
1 hr agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
4 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
12 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
13 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
15 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
19 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines