अमरनाथ यात्रा हर साल हजारों श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक अनुभव लेकर आती है, लेकिन ये यात्रा काफी मुश्किल भरी होती है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ अनिवार्य दस्तावेज और हेल्थ चेकअप अनिवार्य कर दिए हैं। इसलिए अगर आप भी इस यात्रा पर जाना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ चीजों का होना जरूरी है, खास करके मेडिकल सर्टिफिकेट का होना। इसके लिए आपको सबसे पहले फार्म भरना जरूरी है। आइए जानते हैं इसके लिए क्या-क्या करना जरूरी होता है।
क्या है जरूरी
डॉक्टर- आपको केवल एक ऐसे डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए जो राज्य सरकार द्वारा अधिकृत हो।
मेडिकल टेस्ट- मेडिकल टेस्ट में बीपी, हृदय की स्थिति, ऑक्सीजन लेवल और पुरानी बीमारियों का इतिहास शामिल होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: सराय काले खां और निजामुद्दीन के लिए गुड न्यूज, दो साल बाद खुला फुट ओवर ब्रिज
प्रमाण पत्र- प्रमाण पत्र पर डॉक्टर के साइन और सील होनी चाहिए।
डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर- डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर जरूरी है।
यात्रा रजिस्ट्रेशन डेट- प्रमाण पत्र यात्रा रजिस्ट्रेशन डेट से एक महीने से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए।
पहचान प्रमाण- पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट की जरूरत होती है।
ऑफलाइन भी भर सकते हैं फार्म
वहीं अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करना चाहते तो सरकार की ओर से आपको ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। इसके लिए आपको बैंक से यात्रा के फॉर्म लेने होंगे, जो कि पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, यस बैंक और एसबीआई बैंक की शाखाओं पर आसानी से मिल सकता है। वहीं पर आप अपना मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं और यात्रा का परमिट ले सकते हैं। मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको SASB की वेबसाइट पर अधिकृत डॉक्टर्स और अस्पताल की लिस्ट भी मिल जाएगी। बता दें किसी भी प्राइवेट डॉक्टर का सर्टिफिकेट मान्य नहीं होगा। वहीं इस यात्रा के लिए 14 अप्रैल 2025 को ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन दोनों शुरू हो चुके हैं। इस बार ये यात्रा 29 जून से 19 अगस्त 2025 तक चलेगी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली NCR के 60 लाख वाहनों को इस तारीख से नहीं मिलेगा फ्यूल, क्या हैं सरकारी आदेश?
संबंधित खबरें
भारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
22 mins agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
1 hr agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
2 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
2 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
3 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
3 hrs agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
3 hrs agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
4 hrs ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines