Amarnath Yatra Bus Break Fail: अमरनाथ यात्रा से आ रही बस का अचानक से ब्रेक फेल हो गया। बस में कई श्रद्धालु मौजूद थे। पहाड़ की ऊंचाई पर सकरे रास्तों के बीच बस के ब्रेक फेल होने की खबर से यात्रियों में हलचल मच गई। ऐसे में पैसेंजर्स ने ना आव देखा ना ताव और बस से नीचे कूद पड़े। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर हुआ हादसा
अमरनाथ से पंजाब की तरफ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर ये हादसा हुआ है। मंगलवार को रामबाण पहुंची बस ने अचानक से संतुलन खो दिया। बस अमरनाथ से होशियारपुर जा रही थी। तभी बस का ब्रेक फेल हो गया। बस में मौजूद सभी श्रद्धालु पंजाब के थे, जो अमरनाथ यात्रा से बाबा बर्फानी के दर्शन करके घर वापस लौट रहे थे। बस फेल होने की सूचना मिलते ही सभी श्रद्धालु एक-एक करके बस से नीचे कूद गए।
बस का वीडियो वायरल
बस से यात्रियों के कूदने का वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि चलती बस से श्रद्धालु नीचे कूद रहे हैं। घटना की सूचना सुरक्षा बलों तक पहुंची तो सुरक्षा बलों ने फौरन घटनास्थल पर पहुंचकर बस को खाई में गिरने से बचा लिया। खबरों की मानें तो अगर सुरक्षा बल समय पर नहीं पहुंचते तो बस ऊंची पहाड़ी से खाई में गिर सकती थी।
बस में सवार थे 40 श्रद्धालु
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बस में 40 के लगभग पैसेंजर सवार थे। बनिहाल के नचलाना में बस रोकनी थी। मगर ड्राइवर की लाख कोशिशों के बावजूद बस नहीं रुकी। ये देखकर बस में बैठे यात्रियों के हाथ-पांव फूलने लगे। सभी को पता चल गया कि बस का ब्रेक फेल हो गया है। श्रद्धालुओं ने बस से कूदना शुरू कर दिया। इस हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ मगर 10 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है।
कैसे रोकी गई बस?
यात्रियों को बस से नीचे कूदते देख कर सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस भी बस के पीछे दौड़ पड़े। सभी ने मिलकर बस को रोक लिया। उन्होंने बस के सामने बड़ा सा पत्थर रख दिया। जिससे बस आगे नहीं बढ़ी और खाई में गिरने से भी बच गई।
मई में 22 लोगों ने गंवाई थी जान
बता दें कि पहाड़ी रास्ते पर ब्रेक फेल होने की घटना अक्सर सामने आती है। इससे पहले मई में जम्मू के अखनूर में भी बस का ब्रेक फेल हो गया था। बस में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के 80 लोग मौजूद थे। इस हादसे में 22 लोगों की जान चली गई और 50 से ज्यादा लोग घायल थे।
यह भी पढ़ें- केदारनाथ पर फिर मंडरा रहे हैं खतरे के बादल? IMD के रेड अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन
संबंधित खबरें
भारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
14 mins ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
1 hr agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
4 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
12 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
13 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
15 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
19 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines