जम्मू-कश्मीर में 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। पहलगाम में हुए हमले के चलते यात्रा पर भी कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इसे रद्द नहीं किया जाएगा, लेकिन यात्रा में कुछ बदलाव किए जाएंगे। आतंकी हमलों को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों को और सख्त किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर के डिप्टी मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने इसको लेकर अपडेट दिया है, जिसमें कहा गया कि श्रद्धालुओं को यात्रा में कोई खतरा नहीं है। साथ ही सरकार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देगी और नई सुरक्षा योजनाएं बनाई जाएंगी।
क्या बदलाव संभव?
पहलगाम में आतंकी हमले के बावजूद अमरनाथ यात्रा रद्द नहीं की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने ने कहा कि ‘श्रद्धालुओं को डरने की जरूरत नहीं है। वहीं रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए नई सुरक्षा योजना लागू की जाएगी। इस दौरान, विशेष केंद्रीय कमांड सेंटर 24 घंटे निगरानी करेगा। इसके अलावा, पहलगाम-सोनमर्ग में पर्यटकों की भी आवाजाही रोकने पर विचार किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack के बाद अमरनाथ यात्रा पर दिखा असर? रजिस्ट्रेशन से कतरा रहे लोग
बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
जानकारी के मुताबिक, ट्रांजिट कैंपों पर कड़ी सुरक्षा की जाएगी। ड्रोन और दूसरे प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस को भी बढ़ाया जाएगा। यात्रा में आमतौर पर तैनात रहने वाले डेढ़ लाख सुरक्षा कर्मियों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाएगी। हमले के बाद अमरनाथ यात्रा में रजिस्ट्रेशन की संख्या कम हुई है। जबकि, रजिस्ट्रेशन की शुरुआत में यात्रा को लेकर लोगों में काफी जोश दिखने को मिला था। जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया हुआ है, वह भी हमले की तस्वीरें देखने के बाद से डरे हुए हैं।
आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस साल के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2025 का शेड्यूल जारी, जानें कब से कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन?
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
4 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
5 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
7 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
7 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
9 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
9 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
10 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
11 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
11 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines