Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ जी की पवित्र गुफा की तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था पहलगाम से रवाना हो चुका है। इस दौरान यात्रियों ने सुरक्षा के इंतजामों को लेकर प्रतिक्रिया दी। इस यात्रा के लिए देशभर से लोग शामिल होने के लिए आए हैं, जिनमें से नोएडा के 13 लोगों का एक समूह भी शामिल है। उन्होंने व्यवस्थाओं पर कहा कि डरने की कोई बात नहीं है, यहां सबकुछ बहुत अच्छा है। बता दें कि बाबा बर्फानी की आरती में देशभर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
दूसरा जत्था रवाना
अमरनाथ जी की पवित्र गुफा की तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था भी रवाना हो गया है। यह जत्था पहलगाम से रवाना हुआ है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से लोगों सुरक्षा को लेकर काफी कशमकश में नजर आ रहे थे। हालांकि, उनके मन का डर अब निकल चुका है। इसमें शामिल श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। मनोज सिंह, जो यात्रा में शामिल होने के लिए नोएडा से पहुंचे हैं, उनका कहना है कि ‘मैं नोएडा से हूं और हम 13 लोगों का एक समूह हैं। यह मेरा पहला मौका है, मैं बहुत उत्साहित हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, डरने की कोई बात नहीं है।’
ये भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रियों के पास होनी चाहिए ये चीजें, यात्रा के दौरान कैसा रहेगा मौसम, यहां से ले पूरी जानकारी
‘हर जगह शांति हो’
इसी में आगे तीर्थयात्री दिशा चावड़ा ने कहा कि ‘हम सभी की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। व्यवस्थाएं बेहतरीन हैं। मैं अपने देश के लिए प्रार्थना करूंगी कि हर जगह शांति हो। मैं बाबा के दर्शन के लिए बहुत उत्साहित हूं।’ वहीं दूसरी श्रद्धालु मनीषा का कहना है कि ‘व्यवस्था सच में बहुत अच्छी हैं। बिना दस्तावेज और वैध पहचान पत्र के किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं दी जा रही है।’ उन्होंने कहा कि ‘यह हमारी सुरक्षा के लिए है।’
बता दें कि अमरनाथ यात्रा जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 तक चलेगी। इस पूरी यात्रा के दौरान यात्रियों को अपनी हेल्थ का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। यात्रियों से कहा गया कि किसी भी तरह की परेशानी को अनदेखा न करके तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra: आज से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, व्यवस्थाएं देख खिले यात्रियों के चेहरे
संबंधित खबरें
आंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
4 mins agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
41 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
2 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
5 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
6 hrs agoLIVE: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
7 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
7 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines