Amarnath Yatra 2024 Registration Schedule: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। अमरनाथ यात्रा कब से शुरू होगी, इसे लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है, जो 19 अगस्त तक चलेगी। पूरी यात्रा इस बार सिर्फ 45 दिन की होगी और इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी।
रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से होंगे। लोग देशभर की 500 बैंक शाखाओं में जाकर भी पंजीकरण करा सकेंगे। करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के यात्रा करने की संभावना जताई गई है, इसे देखते हुए इंतजाम भी किए जा रहे हैं। बर्फबारी देर से होने के कारण अमरनाथ गुफा के आस-पास पहाड़ बर्फ से लदे हैं। इसलिए नजारे भी काफी खूबसूरत रहेंगे।
5जी नेटवर्क सर्विस, 24 घंटे बिजली
अमरनाथ यात्रा करने वाले लोगों को इस बार रूट पर 5जी नेटवर्क मिलेगा। बर्फ पिघलने का इंतजार है, 10 मेाबाइल टॉवर लगा दिए जाएंगे। 24 घंटे बिजली मिले, इसके लिए खंभे लगा दिए गए हैं।
पहलगाम वाला रास्ता हुआ चौड़ा
बाबा बर्फानी के भक्तों को इस बार संकरे रास्ते से नहीं गुजरना पड़ेगा, क्योंकि पहलगाम और बालदाल से गुफा तक जाने वाली सड़कें अब संकरी नहीं है। इन्हें 14 फीट चौड़ा कर दिया गया है।
सांस लेने में समस्या नहीं आएगी
अमरनाथ श्राइन बोर्ड इस बार मेडिकल सर्विसेज पर ज्यादा फोकस कर रहा है। इसलिए दोनों रूट पर 100 लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट और बूथ लगेंगे। 100 ICU बेड, एक्सरे, कार्डियक मॉनिटरिंग, सोनोग्राफी मशीनें आदि भी लगाई जाएंगी। पवित्र गुफा के पास एक अस्पताल बनेगा। शेषनाग और पंचतरणी में भी अस्पताल बनाए जाएंगे।
गुफा तक BRO की मोटर गाड़ियां
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए इस बार बालटाल वाले रूट पर मोटर गाड़ियां भी उपलब्ध रहेंगी। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने बालटाल से गुफा तक जाने वाली 14 किलोमीटर लंबी सड़क को 12 फीट चौड़ा किया है, जिससे मोटर गाड़ियां जा सकेंगी, लेकिन इमरजेंसी में इस मोटर गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
7 mins agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
31 mins agoLIVE: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत
32 mins agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 hr agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
1 hr agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
11 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
12 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
14 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines