Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा शुरू हुए 8 ही दिन हुए हैं। लेकिन इसी बीच बाबा बर्फानी अंतर्ध्यान हो गए हैं। बाबा बर्फानी के दर्शनों को आए श्रद्धालुओं में मायूसी है, पर उनके उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु जम्मू बेस कैंप पहुंच रहे हैं। अमरनाथ गुफा में हिम शिवलिंग के रूप में सुशोभित बाबा बर्फानी अंतर्ध्यान हो गए हैं। अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने बाबा के अंतर्ध्यान होने की जानकारी दी है। जिससे उनके दर्शनों को जाने वाले शिवभक्तों में मायूसी दिख रही है। तीर्थयात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार पवित्र गुफा पर अब हिम शिवलिंग के दर्शन नहीं हो रहे हैं। 29 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक एक लाख 80 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में स्वनिर्मित शिवलिंग के दर्शन किए हैं।
रविवार को पहलगाम से गया था भक्तों का जत्था
मौसम खराब होने के बाद यात्रा कुछ समय के लिए रोक दी गई थी। रविवार को मौसम ठीक होने के बाद पहलगाम और बालटाल से भक्तों का जत्था रवाना हुआ था। जम्मू से भी एक और यात्रियों का जत्था रवाना किया गया था। इस जत्थे में 6145 यात्री शामिल थे। जो जम्मू के भगवती नगर से 238 वाहनों में रवाना किया गया था। वहीं, बालटाल से 2697 तीर्थयात्रियों को रविवार को 115 वाहनों के काफिले में रवाना किया गया।
दूसरे काफिले में 3448 भक्तों को 123 वाहनों के काफिले में रवाना किया गया था। यात्रा को लेकर शिवभक्तों में गजब का उत्साह दिख रहा है। वहीं, यात्रियों का ई-रिक्शा चालकों से किराये को लेकर कुछ विवाद था। जो परिवहन विभाग के दखल के बाद हल हो गया है। चालक अब किराये के तौर पर 10 रुपये प्रति किलोमीटर वसूली कर सकेंगे। इससे पहले 5 किलोमीटर के सफर के लिए 200 रुपये तक वसूले जा रहे थे।
यह भी पढ़ें- अलमारी के छोटे से ‘बॉक्स’ से निकले 4 खूंखार आतंकी, Video में देखें दहशतगर्दों का नया ठिकाना
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
8 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
9 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
9 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
10 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
10 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
11 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
11 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
13 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
14 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines