Amarnath Yatra 2023: बाबा बर्फानी के जयकारे के साथ अमरनाथ यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

Amarnath Yatra 2023, J&K, Jammu Kashmir, Amarnath Cave

Amarnath Yatra 2023

विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा आज एक जुलाई से शुरू हो गई। पवित्र गुफा की ओर बाबा बर्फानी के भक्तों का पहला जत्था नूनवन बेस कैंप से रवाना हुआ। बेस कैंप से 1997 यात्रियों ने पैदल चढ़ाई शुरू की, जो पहलगाम के पारंपरिक रास्ते से बाबा की गुफा पहुंचेंगे। मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ पहलगाम के रास्ते से ही माता पार्वती के साथ अमरनाथ गुफा गए थे। तब से इस रास्ते को काफी शुभ माना जाता है। हालांकि इस रास्ते से 46 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई रहती है।

नूनवन से निकल कर पहला पड़ाव चंदनवाड़ी होगा, फिर महागुणस टॉप फिर शेषनाग और फिर पंजतरनी में यह यात्रा बालटाल से चढ़ाई कर रहे यात्रियों से मिलेंगे। यात्रा के लिए सभी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा से लेकर खाने पीने तक हर बात का पूरा ख्याल रख गया है। मौसम जो एक बड़ी चुनौती रहती है, उसका भी पूरा ख्याल रखा गया है।

Advertisment

भक्त बोले- बाबा ने बुलाया है, राह आसान होगी

यात्रियों का मानना है कि भोले के बुलावे के सामने यह यात्रा कि चढ़ाई की कठिनाइयां कोई अहमियत नहीं रखती और भोले से दरबार में बार बार जाएंगे। भक्त कहते हैं कि व्यवस्था बेहद अच्छी है। इस साल काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। काफी सुविधाएं बढ़ाई गई है।

विज्ञापन

62 दिन चलेगी यात्रा

भोले के यात्रा इस वर्ष काफी शुभ है, क्योंकि इस यात्रा में दो मास श्रवण के हैं और श्रवण में भोले के दर्शन करना शुभ माना जाता है। इसलिए यात्रा को 62 दिनों का रखा गया है।

विज्ञापन

मदद कर रहे बीएसएफ और सीआरपीएफ के जवान

एक श्रद्धालु ने कहा कि कई हजार लोग बाबा बर्फानी के दर्शन करने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे दर्शन अच्छे होंगे। कश्मीर के लोग बहुत सहयोग कर रहे हैं और BSF, CRPF भी बहुत मदद कर रही है। यात्रियों की मदद के लिए लोगों ने यहां लंगर भी लगाए हुए हैं उसके लिए उनको धन्यवाद।

विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा- सबकी यात्रा मंगलमय हो

गांदरबल के उपायुक्त श्यामबीर ने कहा कि आज हम यहां से यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना कर रहे हैं। मैं कामना करता हूं कि सबकी यात्रा मंगलमय हो। यात्रियों से निवेदन है कि वे अपने सभी सुविधाओं का लाभ लें। अभी करीब 7000 से 8000 यात्री हैं। रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी है। हमारे वालंटियर सभी जगहों पर मदद के लिए मौजूद हैं।

श्रीनगर से आसिफ सुहाफ की रिपोर्ट।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ