Andra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती को फिर से आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने का फैसला किया है। इसके तहत आज तिरुपति बालाजी भगवान के खास उत्सव विग्रह के साथ अमरावती में कल्याण उत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर के पुजारी कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं । इस कार्यक्रम के बाद नई राजधानी के निर्माण का कार्य तेजी से शुरू होगा।
पूर्व सीएम पलट दिया था नायडू का फैसला
गौरतलब है कि जगनमोहन रेड्डी जब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने अमरावती को राजधानी बनाने के चंद्रबाबू नायडू के फैसले को पलट दिया था, और उसकी जगह कार्यपालिका ,न्यायपालिका और आर्थिक राजधानी के लिए तीन अलग-अलग शहरों को चुना था।
अब चुनावों के बाद आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की सरकार फिर से आ चुकी है। तो ऐसे में अमरावती के विकास पर ध्यान देकर उसे फिर से राजधानी बनाया जा रहा है। इसके लिए पहले चरण में 30 हज़ार करोड रुपए खर्च किए जाने प्रस्तावित है।
ये भी पढ़ेंः ‘मुस्लिम कायर नहीं…भागेंगे क्यों’? ओवैसी ने BJP नेताओं पर किया पलटवार, जानें क्या कहा?
सीएम की मंदिर के प्रति गहरी आस्था
चंद्रबाबू नायडू की तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रति काफी गहरी आस्था है। यहां पर नब्बे के दशक में उन पर नक्सलियों ने विस्फोट करके जानलेवा हमला किया था ,लेकिन उनका कहना है कि भगवान वेंकटेश्वर बालाजी के आशीर्वाद और काफिले में मौजूद बुलेट प्रूफ गाड़ियों के चलते ही बाल बाल बचे थे और उन्हें नई जिंदगी मिली थी। इसी वजह है कि सत्ता में आने के बाद अपनी नई राजधानी के अधूरे पड़े कार्यो को फिर से गति देने के लिए फिर से कल्याण उत्सव करवा रहे हैं। इस भव्य कार्यक्रम में चंद्रबाबू नायडू ने अपनी सरकार के सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ अमरावती और आसपास के सभी किसानों को खास तौर पर आमंत्रित किया है।
ये भी पढ़ेंः ‘हिंदी का विरोध तो डब फिल्में बनाकर लाभ क्यों?’डिप्टी CM पवन कल्याण का नेताओं पर तंज
संबंधित खबरें
एल मुरुगन ने छोड़ा मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री का पद, राज्यसभा से भी दिया इस्तीफा
4 mins agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
1 hr agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
1 hr ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
2 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
2 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
3 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
3 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
4 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
5 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines