Active women in Indian politics: एक तरफ तो कहा जाता है महिला और पुरुष एक समान हैं। वहीं दूसरी ओर राजनीति को अक्सर पुरुष प्रधान क्षेत्र माना जाता है, लेकिन अब समय बदल रहा है। अब महिलाएं न सिर्फ समाज की आवाज बन रही हैं, बल्कि कई तो अपने घर-परिवार की राजनीति विरासत को भी मजबूती से आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने घर की बागडोर के साथ राजनीति की कमान को भी संभाला हुआ है। खबरें आ रही हैं कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बहू अमानत बंसल चौहान की राजनीति में एंट्री हो गई है। उनसे पहले भी ऐसी बहुत सी बहुएं हैं जिन्होंने राजनीति में अपनी जगह बनाई है। आइए जान लेते हैं उन बहुओं के बारे में जिन्होंने घर के दायित्वों के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
1. डिंपल यादव
सबसे पहले बात कर लेते हैं मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव की जो समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की पत्नी हैं। वो समाजवादी पार्टी से लोकसभा सांसद हैं जो कन्नौज, मैनपुरी की सीट पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। डिंपल यादव समाजवादी पार्टी का एक बड़ा चेहरा हैं और महिला सशक्तिकरण की मजबूत आवाज हैं।
यह भी पढ़ें: एलियन एनिमीज एक्ट क्या? जो ट्रंप को देता है ‘सुप्रीम’ पावर, व्हाइट हाउस की जीत
2. अपर्णा यादव
अगला नाम भी यादव परिवार की बहू का ही है। हम बात कर रहे हैं अपर्णा यादव की जो मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं और प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी को छोड़ भाजपा का हाथ थामा जिस वजह से वो सुर्खियों में आ गईं।
3. हरसिमरत कौर बादल
पंजाब में 5 बार मुख्यमंत्री पद की गरिमा बढ़ाने वाले प्रकाश सिंह बादल की बहू हरसिमरत कौर बादल ने भी परिवार के साथ राजनीति में भी अपनी शानदार पारी खेली। वो शिरोमणि अकाली दल से हैं जिनके पति का नाम है सुखबीर बादल। हरसिमरत पंजाब की राजनीति में सबसे मजबूत महिला चेहरों में से एक हैं।
4. नवनीत राणा
अब बात कर लेते हैं नवनीत राणा की जो अमरावती, महाराष्ट्र की सांसद हैं। उनके पति का नाम रवि राणा है जो विधायक हैं। नवनीत निर्दलीय पार्टी से हैं इससे पहले वो एनसीपी पार्टी में थी। नवनीत एक फायरब्रांड नेता हैं जो सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं।
5. पूनम महाजन
पूनम महाजन एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो महाराष्ट्र के मुंबई उत्तर मध्य निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा की सदस्य हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं।
पूनम महाजन के ससुर का नाम प्रमोद महाजन था और उनके पति का नाम आनंद राव वजेंदला है।
यह भी पढ़ें: Opinion: पति-पत्नी के रिश्ते क्यों पड़ रहे कमजोर? ‘वो’ की लत कब तक…
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
4 hrs agoLIVE: खुली बस में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए निकले राहुल गांधी
6 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
14 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
14 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
15 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines