Allu Arjun Arrest: हैदराबाद में थिएटर भगदड़ मामले में तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई को आंध्रप्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने सही ठहराया है। उन्होंने कहा कानून सबके लिए समान है। पुलिस को लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए। इतना ही नहीं डिप्टी सीएम ने सीएम रेवंत रेड्डी को महान नेता बताया। उन्होंने कहा कि अल्लू अर्जुन को सबसे पहले भगदड़ में मारी गई महिला के परिवार से मिलना चाहिए था।
मंगलागिरी में मीडिया से बात करते हुए पवन कल्याण ने 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई घटना पर अपनी बात रखी। डिप्टी सीएम ने कहा पुलिस के लिए सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। मैं ऐसी घटनाओं में पुलिस को दोष नहीं देता हूं। वे पब्लिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही काम करते हैं। थिएटर के स्टाफ को अल्लू अर्जुन को किसी भी मुद्दे पर पहले सूचित करना चाहिए था।
रेवती की मौत ने मुझे झकझोर दिया
कल्याण ने कहा बेहतर होता अगर अल्लू अर्जुन की ओर से कोई व्यक्ति पहले ही पीड़ित परिवार से मिलने जाता। महिला रेवती की मौत ने मुझे झकझोर दिया है। हमें पहले ही बता देना चाहिए कि हम सभी परिवार का समर्थन करने के लिए यहां हैं। सभी लोगों को रेवती के घर जाकर सांत्वना देनी चाहिए थी। उन्होंने आगे कहा अल्लू अर्जुन को इस घटना के लिए पूरी तरह जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने कहा पहले चिरंजीवी भी अपने प्रशंसकों के साथ फिल्म देखने जाते थे, इसके लिए वे मास्क पहनकर अकेले ही थिएटर जाते थे।
ये भी पढ़ेंः अब जज का बेटा नहीं बनेगा जज! Nepotism पर ब्रेक लगाएगा सुप्रीम कोर्ट?
जानें 4 दिसंबर को क्या हुआ?
बता दें कि 4 दिसंबर को अल्लू अर्जुन हैदराबाद के संध्या थिएटर जाते हैं, इस दौरान वहां मौजूद फैन उन्हें देखने के लिए दौड़ते हैं, जिस कारण भगदड़ मच जाती है। इस घटना में कई लोग घायल हो जाते हैं। इस दौरान हाॅस्पिटल में 35 साल की रेवती की मौत हो जाती है। वहीं उनका घायल बेटा अभी भी हाॅस्पिटल में भर्ती है। इसके बाद हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उन्हें अरेस्ट किया गया, लेकिन कुछ देर बार ही उन्हें जमानत मिल गई।
ये भी पढ़ेंः शराब और युवतियों संग शबाब पर थी रेव पार्टी, अचानक हुई छापेमारी में 17 लोग पकड़े
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
3 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
4 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
5 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
6 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
9 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
9 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
10 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
12 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
12 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines