कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया है. डीके शिवकुमार ने खुद वित्त, कैबिनेट मामलों, खुफिया (इंटेलिजेंस) और कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग अपने पास रखे हैं.
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियंक खड़गे को गृह विभाग (खुफिया को छोड़कर) सौंपा गया है. साथ ही उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी और ई-गवर्नेंस विभाग भी दिए गए हैं. उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर को राजस्व और खेल विभाग दिए गए हैं.
इन्हें दिए गए विभाग
- यथेंद्र सिद्धारमैया (मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे) — शहरी विकास विभाग
- के.एच. मुनियप्पा — खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले
- के.जे. जॉर्ज — ऊर्जा और पर्यटन
- एम.बी. पाटिल — बड़े और मध्यम उद्योग तथा बुनियादी ढांचा विकास
- रामलिंग रेड्डी — बड़े और मध्यम सिंचाई
- सतीश जारकिहोली — लोक निर्माण विभाग
- कृष्णा बायरे गौड़ा — ग्रेटर बेंगलुरु विकास
- यू.टी. खादर — स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
- ईश्वर खांड्रे — ग्रामीण विकास और पंचायती राज
ट्रांसपोर्ट विभाग बायरथी सुरेश को और मेडिकल एजुकेशन तथा स्किल डेवलपमेंट शरण प्रकाश पाटिल को सौंपा गया है. बाकी बचे विभागों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के पास रहेगी.
डीके शिवकुमार समेत 14 विधायकों ने गुरुवार को मंत्री पद की शपथ ली थी. इससे पहले सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस के आंतरिक समझौते के तहत सत्ता परिवर्तन किया गया है.
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
29 mins agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
1 hr ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
2 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
2 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
2 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
3 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
4 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
4 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines