---विज्ञापन---

देश angle-right

Alliance Air के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, दोबारा उड़ान भरने पर फिर आई खराबी, यात्रियों में मची अफरा तफरी

हैदराबाद से तिरुपति जाने वाली एलाइंस एअर के एक प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान भरने के लिए तैयार विमान में फिर खराबी आ गई।

---विज्ञापन---

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर 24 अगस्त की शाम एलाइंस एअर की एक प्लेन में सैकड़ों यात्रियों में अफरा तफरी मच गई है। विमान ने हैदराबाद से तिरुपति के लिए उड़ान भरी थी। तकनीकी खराबी होने के चलते प्लेन की इमरजेंसी लैडिंग हुई, खराबी सही होने के बाद प्लेन को उड़ान भरने के लिए रनवे पर भेज दिया गया। लेकिन टेकऑफ से पहले उसी विमान दोबारा खराबी आ गई। विमान को वापस बुला लिया गया। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।

जांच के बाद कैसे आई खराबी

एलायंस एयर ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग हुई। विमान को बे में ले जाकर सभी जरूरी जांच हुई। अब सवाल उठ रहा है कि इंजीनियरों की टीम ने जब विमान की जांच कर ली तो दोबारा विमान में खराबी कैसे आई। यह लोगों की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़ बताया जा रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: विमान के कॉकपिट में जबरन घुसा यात्री, प्लेन को लेना पड़ा यू-टर्न, जानिए क्या है पूरा मामला?

सेक्टर की उड़ान हुई रद्द

एलायंस एयर ने बताया कि पहली बार में खराबी को थोड़ी देर में ही सही कर दिया गया। दूसरी बार खराबी आने के बाद विमान को सही करने में काफी समय लगा। कहा कि इस वजह से उड़ानों में और व्यवधान से बचने के लिए इस सेक्टर की उड़ान रद्द करनी पड़ी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, गोल्फ कोर्स में अचानक गिरा, सामने आया वीडियो

यात्रियों से हुआ विवाद

विमान के बार बार टेकऑफ नहीं कर पाने से यात्रियों की क्रू मेंबर से बहस हो गई। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में विलंब हुआ। साथ ही उनकी सुरक्षा के बड़ा खिलवाड़ हो रहा था। यात्रियों की बहस करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 24, 2025 05:16 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola