---विज्ञापन---

ओवैसी ने तुर्की पर साधा निशाना, पाकिस्तान का समर्थन करने पर लिया आड़े हाथ

ऑल इंडिया मंजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को तुर्की पर निशाना साधते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि तुर्की ने हाल ही पाकिस्तान का समर्थन किया है।

---विज्ञापन---

ऑल इंडिया मंजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को तुर्की पर निशाना साधते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि तुर्की ने हाल ही  में पाकिस्तान का समर्थन किया है। इससे पहले भी कई बार तुर्की ऐसा करते हुए दिख चुका है।

तुर्की के बैंक का सुनाया किस्सा

ओवैसी ने कहा कि हमे तुर्की को याद दिलाना होगा कि वहां एक बैंक है जिसका नाम इसबैंक (isbank) है, जिसके शुरुआती जमाकर्ता भारत के ही लोग थे। उन्होंने कहा कि भारत के तुर्की से ऐतिहासिक संबंध रहे हैं।

---विज्ञापन---

भारत में पाकिस्तान से अधिक मुस्लिम

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि हमें तुर्की को याद दिलाना चाहिए कि भारत में 20 करोड़ से अधिक मुस्लिम रहते हैं। भारत में पाकिस्तान की तुलना में अधिक मुस्लिम हैं। जिस तरह से पाकिस्तान ने अब तक बर्ताव किया है। उनका इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है।

क्या यूएस लेगा पाकिस्तान की गारंटी?

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का अमेरिका के साथ केवर 10 अरब का व्यापार है, जबकि भारत का 150 अरब से ज्यादा का व्यापार है। क्या यह मजाक है? क्या यूएस गारंदी दे सकता है कि पाकिस्तान अब हम पर आतंकी हमले नहीं करेगा?

---विज्ञापन---

पाकिस्तान है भिखारी

ओवैसी ने कहा कि पाक सेना हमेशा भारत के साथ छेड़छाड़ करती रहेगी। हम कब तक इसे सहन करेंगे? आप पाकिस्तान के साथ व्यापार कैसे कर सकते हैं? वे तो भिखारी हैं।उन्होंने कहा कि अमेरिका से बस इतनी उम्मीद करते हैं कि वे द रेसिस्टेंस फ्रंट को आतंकवादी संगठन घोषित करें। ये फ्रंट कुछ और नहीं है, बल्कि लश्कर-तैयबा का ही एक अंग है।

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर ओवैसी ने कही बड़ी बात

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत प्रमुख साझेदार देशों के लिए अपना एक प्रतिनिधिमंडल भेजेगा। इस ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान के पाले आतंकवादियों की ओर हमारे देश में आतंकी घटनाएं हुई हैं, उसे देखते हुए यह जरूरी है कि हम दूसरे देशों के सामने भारत का पक्ष रखें।

---विज्ञापन---

भारत हमेशा आतंकवाद के खिलाफ

ओवैसी ने कहा कि भारत का हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ रहा है। प्रतिनिधिमंडल द्वारा दूसरे देशों को पाक के खिलाफ चलाए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। मैं इस जिम्मेदारी को निभाने की पूरी कोशिश करूंगा।

इन देशों में जाएगा प्रतिनिधिमंडल

ओवैसी ने कहा कि हम जिन देशों में जाएंगे, वे हैं यूके, फ्रांस बेल्जियम, जर्मनी, इटली और डेनमार्क है।

---विज्ञापन---

First published on: May 17, 2025 04:55 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola