Uttarkashi Cloud burst: उत्तरकाशी के धराली में रेस्क्यू के लिए भारतीय सेना ने प्लान तैयार कर लिया है। बादल फटने के बाद अभी तक मौसम सही नहीं होने की वजह से सेना पूरी तरह से रेस्क्यू अभियान नहीं चला पाई है। अब मौसम थोड़ा साफ होने की उम्मीद पर सेना ने 24 से 48 घंटे के लिए प्लानिंग कर ली है। चिनूक और एमआई-17 हेलीकॉप्टर जॉलीग्रांट में तैनात हैं। सेना ने बताया कि मौसम अनुकूल रहने पर 7 अगस्त से ही टीम बुलाने और नागरिकों को निकालने का काम शुरू होने की संभावना है। सहस्त्रधारा से 5 नागरिक हेलीकॉप्टर एसडीआरएफ के समन्वय में बचाव कार्यों के लिए मातली, भटवारी और हर्षिल के बीच काम कर रहे हैं। भारतीय सेना ने बताया कि इंजीनियरों, डॉक्टरों और बचाव एक्सपर्ट समेत 225 से ज्यादा सैनिक मैदान पर तैनात हैं। टेकला में एक रीको रडार टीम तैनात है। एक और रीको रडार को शामिल किया जा रहा है। डॉग स्कॉट की टीम तैनात है। चिनूक और एमआई-17 हेलीकॉप्टर जॉलीग्रांट में तैनात हैं।
गंगोत्री से निकाले जाएंगे 200 टूरिस्ट
उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद मुख्यमंत्री ने धराली का दौरा किया। भारतीय सेना ने बताया कि सेना के मध्य कमान के सेना कमांडर और यूबी क्षेत्र के जीओसी जमीनी स्तर पर मौजूद हैं। अभियान की निगरानी कर रहे हैं। मध्य कमान के चीफ ऑफ स्टाफ, मध्य वायु कमान मुख्यालय के साथ समन्वय में हैं, ताकि हेलीकॉप्टर से निर्बाध संचालन हो सके। गंगोत्री में फंसे लगभग 180-200 पर्यटकों को भारतीय सेना और आईटीबीपी भोजन, रुकने का स्थान और चिकित्सा सहायता दे रही है। इन्हें जल्द ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी: आपदा से एक रात पहले का वीडियो आया सामने, माता की डोली में झूम रहे थे श्रद्धालु
नेलोंग हेलीपैड से निकाले जाएंगे टूरिस्ट
सेना ने अगले 24-48 घंटों की कार्ययोजना बना ली है। बताया कि अर्धसैनिक बलों और चिकित्सा दलों को चिनूक हेलीकॉप्टरों के जरिए हर्षिल पहुंचाया जाएगा। एनडीआरएफ कर्मियों और चिकित्साकर्मियों को एमआई-17 हेलीकॉप्टरों द्वारा नेलोंग पहुंचाया जाएगा। वापसी उड़ानों में पर्यटकों को नेलोंग हेलीपैड से निकाला जाएगा। सेना ने कहा कि उत्तरकाशी और टेकला से आगे सड़क खोलने के प्रयास जारी है।
इन जगहों पर अभी भी लैंडस्लाइड
भारतीय सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर धराली क्षेत्र में मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभियान को और तेज कर रही है। लैंडस्लाइड सड़कों के टूटने की वजह से अभी भी धराली नहीं पहुंचा जा सकता है। बर्तवारी, लिंचीगाड, हरसिल के पास, गंगरानी और धराली की सड़कें बुरी तरह बाधित हैं। हर्षिल में सैन्य हेलीपैड चालू है। नेलांग में हेलीपैड चालू है। सड़क मार्ग से गंगोत्री से जुड़ा है, जिससे पर्यटकों की आवाजाही आसान हो रही है। धराली में सिविल हेलीपैड भूस्खलन के कारण बंद पड़ा है।
अभी घायलों और मृतकों की संख्या
भारतीय सेना ने बताया कि अब तक 70 नागरिकों को बचाया गया। 3 नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई। वहीं प्रशासन ने 50 से ज्यादा लापता होने की पुष्टि की है। सेना के 1 जेसीओ और 8 जवान लापता हैं। 9 सैन्यकर्मियों और 3 नागरिकों को हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया गया है। 3 गंभीर रूप से घायल नागरिकों को एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। 8 नागरिकों को उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 2 शव बरामद हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Disaster: उजड़ गया संसार, जंगल में बीत रही रातें, धराली के लोग बोले- हमारा सब कुछ तबाह हो गया
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
2 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
3 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
4 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
4 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
6 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
7 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
8 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
9 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
9 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines