हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Vaishno Devi के श्रद्धालुओं के लिए अलर्ट, अब कटरा में और मंदिर के पास नहीं मिलेंगी ये 2 चीजें

Mata Vaishno Devi Latest Update: मां वैष्णो देवी जाने वाले लोग अब सावधान रहें। भक्तों और आस-पास रहने वाले लोगों, दुकानदारों के लिए एक आदेश जारी किया गया है। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
मंदिर के आस-पास सख्ती से लागू होगा कानून।

Alcohol Non Vegetarian Food Ban: मां वैष्णो देवी के भक्तों और आस-पास रहने वाले लोगों, दुकानदारों के लिए जरूरी खबर है। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर में कटरा के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट पीयूष धोत्रा ने निषेधाज्ञा आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, अब कटरा और मंदिर के आस-पास शराब और मांसाहारी चीजें नहीं बिकेंगी।

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत यह प्रतिबंध लगाया गया है और अगले 2 महीने तक यह आदेश लागू रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जम्मू कश्मीर के सूचना और जनसंपर्क निदेशालय (DIPR) की ओर से प्रेस नोट जारी करके आदेश लागू कर दिया गया है। पुलिस विभाग को भी आदेश से अवगत करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:Pan 2.0: नए पैन कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करें? जानें अगर नहीं बनवाया तो क्या होगा

इन इलाकों में लागू होगा आदेश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सभी प्रकार के मांसाहारी भोजन, जिसमें अंडे, चिकन, मांस, सी-फूड और अन्य पशुओं से जुड़ी चीजें शामिल हैं, जिन पर कड़ा प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर लागू है, जिनमें कटरा से पवित्र गुफा के रास्ते और आस-पास की सड़कों के 2 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांव भी शामिल हैं। प्रतिबंध विशेष रूप से अरली, हंसाली और मटयाल जैसे क्षेत्रों में लागू किया गया है।

कटरा-टिकरी, कटरा-जम्मू, कटरा-रियासी और पंथाल-डोमेल सड़कों पर भी इस आदेश का पालन अनिवार्य है। चंबा, सेरली, भगता, कुंडरोरियन, कोटली बजालियां, नोमैन, मघाल, नौ डेवियन और अघर जित्तो जैसे गांवों में भी आदेश लागू किया जाएगा। इस आदेश का उद्देश्य मंदिर, पवित्र गुफा और उसके आस-पास के इलाकों की पवित्रता को बनाए रखना है, जहा हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं।

यह भी पढ़ें:Pan Card नंबर का मतलब जानते हैं? जानें 10 अंकों के Number का अर्थ क्या और इसे कैसे पढ़ें?

अब एक घंटे में पूरी होगी यात्रा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोदी सरकार माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए नया रोपवे प्रोजेक्ट लाई है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद कटरा से माता वैष्णो देवी भवन तक पहुंचने में एक घंटा लगेगा, जबकि वर्तमान में 7 घंटे की चढ़ाई करने के बाद लोगों को माता वैष्णो देवी के दर्शन होते हैं। जम्मू कश्मीर के कटरा शहर में यह रोपवे बनेगा। मोदी सरकार प्रोजेक्ट को मंजूरी दे चुकी है। 300 करोड़ का प्रोजेक्ट है। रोपवे बनने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर तक जाने के लिए घोड़ा और हेलीकॉप्टर किराये पर नहीं लेना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:DA Hike पर नया अपडेट! क्या महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी में जुड़ेगा, जानिए क्यों छिड़ी चर्चा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें