हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हे भगवान! अब अखनूर में आतंकी हमला; Indian Army की एंबुलेस पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, पढ़ें ताजा अपडेट

विज्ञापन
Akhnoor Terrorist Attack

Akhnoor Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। गांदरबल के बाद अखनूर में सेना के वाहन पर आतंकियों ने हमला किया। आर्मी की एंबुलेंस पर 4 आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। हालांकि इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन गाड़ी बुरी तरह डैमेज हुई है। बता दें कि यह आतंकी हमला सोमवार सुबह करीब 7:25 बजे हुआ। फायरिंग होते ही जोगवान में शिवसन मंदिर के पास बट्टल इलाके में दहशत फैल गई। वहीं आतंकी हमला होने की खबर मिलते ही सेना और पुलिस अलर्ट हो गई। तुरंत पूरे इलाके को घेर लिया गया और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि अभी तक हमला करने वाले आतंकियों का सुराग नहीं मिला है, लेकिन तलाशी जारी रहेगी।

 

गुलमर्ग और गांदरबल में हो चुके हमले

बता दें कि गुरुवार को भी सेना के वाहन पर आतंकियों ने गोलियां बरसाईं थी। यह हमला 24 अक्टूबर को गुलमर्ग से 6 किलोमीटर दूर बोटा पथरी इलाके में हुआ था। उस हमले में सेना के 2 जवानों और एक कुली की जान गई थी। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। ड्रोन और हेलीकॉप्टर से सेना-पुलिस ने इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला था, लेकिन आतंकियों का सुराग नहीं मिला। बारामुल्ला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मोहम्मद जैद मलिक ने हमले की पुष्टि की और बताया कि आतंकी हमला 3 से 4 आतंकियों ने किया था। इससे पहले गांदरबल में आम लोगों पर आतंकियों ने हमला किया था। अचानक हुई फायरिंग में एक डॉक्टर समेत 7 लोग मारे गए थे और करीब 10 बुरी तरह घायल हुए थे।

विज्ञापन

 

‘खून की हर बूंद का बदला लिया जाएगा’

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकी हमलों की निंदा करते हुए कहा कि घाटी में निर्दोष लोगों के खून बहाए जा रहे हैं। खून की हर बूंद का बदला लिया जाएगा और आतंकवाद को खत्म करने के लिए सभी तरीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। दुर्भाग्यवश, हमारा पड़ोसी वह देश है जो आजादी के समय से ही जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां कर रहा है। अपने देश में गरीबी और भुखमरी के बावजूद, वह आतंकवाद को समर्थन देने और नशीले पदार्थों की तस्करी करने जैसे नापाक कृत्यों को जारी रखे हुए है। आतंकवादियों ने हमारे बहादुर सैनिकों, नागरिकों, श्रमिकों और अन्य राज्यों से आए मजदूरों को निशाना बनाया है। इसलिए हमने संकल्प लिया है कि हमारे सुरक्षा बलों द्वारा बहाए गए खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा। ऐसी स्थिति में भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति भारतीय सेना को अधिक सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola