Akhilesh Yadav Separated from INDIA Alliance: इंडिया गठबंधन में मची सियासी कलह के बीच समाजवादी पार्टी ने खुद को इंडिया गठबंधन से अलग कर दिया है। इससे पहले बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन को संभालने की बात कह चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पिछले चुनावों में इंडिया ब्लाॅक की पार्टियों का प्रदर्शन रहा, उससे मुझे निराशा हुई है, मैं इंडिया ब्लाॅक की कमान संभालने को तैयार हूं।
सपा नेता उदयवीर सिंह ने कहा ममता बनर्जी एक प्रमुख नेता हैं 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को रोकने के लिए बंगाल के साथ यूपी ने अहम भूमिका निभाई। जिससे इंडिया गठबंधन आगे बढ़ा। ऐसे में हमारा विश्वास उनके पति अटल है। अगर सभी दलों में उनके नाम को लेकर सहमति बनती है तो सपा को कोई आपत्ति नहीं होगी, हम इसका पूरा समर्थन करेंगे।
सपा-कांग्रेस में क्यों बढ़ी तकरार?
इससे पहले भी यूपी उपचुनाव में सपा ने कांग्रेस को सीटें देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद दोनों दलों के बीच सियासी तकरार बढ़ गई है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान जब सपा ने एमवीए गठबंधन में हिस्सेदारी मांगी तो कांग्रेस ने 2-3 सीट देने की बात कही। इसके बाद से ही अखिलेश और कांग्रेस के रास्ते अलग हो गए थे। हालांकि इस पर मुहर अब लगी है। जब सपा ने इंडिया गठबंधन से किनारा कर लिया है।
ये भी पढ़ेंः ‘शपथ नहीं लेंगे, EVM पर संदेह…’, उद्धव गुट के विधायकों का सदन से वॉकआउट, महाराष्ट्र में फिर गर्माई सियासत
ममता की बात किसने क्या कहा?
बता दें कि हालिया विधानसभा और उपचुनाव में मिली हार के बाद बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैं इंडिया गठबंधन की बागडोर संभालने को तैयार हूं। इसके बाद गठबंधन के कई दलों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आरजेडी ने कहा लालू यादव की पटल पहल पर ही पटना में इंडिया गठबंधन की पहली बैठक हुई थी। बैठक में ममता भी शामिल हुई थीं। वहीं शिवसेना यूबीटी के संजय राउत ने कहा हम ममता जी की राय को जानते हैं। हम चाहते हैं कि वह इंडिया गठबंधन का भागीदार बनें। चाहे कोई भी हो हम सब साथ है।
ये भी पढ़ेंः Ajit Pawar की बल्ले-बल्ले! क्या है बेनामी प्रॉपर्टी मामला? डिप्टी CM बनते ही कोर्ट ने दी क्लीन चिट
संबंधित खबरें
तिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
22 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
57 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
3 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
4 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
4 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
12 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines