Exit Poll की क्रोनोलॉजी में अखिलेश ने BJP पर उठाए सवाल, INDIA अलायंस को दी सलाह

Akhilesh Yadav on Exit Poll: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एग्जिट पोल पर चुप्पी तोड़ दी है। एग्जिट पोल के आंकड़े देखने के बाद अखिलेश यादव ने सभी को आगाह किया है।

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav on Exit Poll: शनिवार की शाम को लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल आने के बाद विपक्षी खेमें में खलबली मच गई है। इंडिया गठबंधन लगातार जीत के दावे कर रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने पहले ही एग्जिट पोल के बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया। अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एग्जिट पोल पर बयान दिया है।

विज्ञापन

अखिलेश ने किया आगाह

विज्ञापन

सपा सुप्रीमों ने एग्जिट पोल को सत्तापक्ष की साजिश करार दिया है। इसी के साथ उन्होंने इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों को भी आगाह किया है। उन्होंने सभी को ईवीएम की सख्त निगरानी करने और चौकन्ने रहकर मतगणना कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

अखिलेश ने बताई एग्जिट पोल की क्रोनोलॉजी

अखिलेश यादव ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि एग्जिट पोल की क्रोनोलॉजी समझिए। विपक्ष ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि मीडिया बीजेपी को 300 पार दिखाएगी, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके। ये एग्जिट पोल एक महीने पहले ही तैयार हो चुका था। बस चैनलों ने चलाया अब है।

विज्ञापन

शेयर मार्किट में मुनाफा कमाना चाहती है बीजेपी

अखिलेश यादव का कहना है कि एग्जिट पोल को आधार बनाकर बीजेपी जाते-जाते सोमवार को खुलनेवाले शेयर बाजार से मुनाफा कमाना चाहती है। बीजेपी वालों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार विपक्ष पूरी तरह से सजग है और जनाक्रोश भी चरम पर है। इसलिए घपले की कोई उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन

चौकन्ने रहें- अखिलेश यादव

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता. पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ