---विज्ञापन---

चुनाव के बाद पहली बार नोएडा पहुंचे अखिलेश यादव

नोएडा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव यूपी विधानसभा चुनाव के बाद शनिवार को पहली बार नोएडा पहुंचे हैं। नोएडा दौरे पर आए अखिलेश यादव ने रघुवर प्रधान की प्रतिमा का अनावरण किया। अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में चोरी-डकैती बढ़ी है। भ्रष्‍टाचार चरम पर है। "जब मंत्री […]

नोएडा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव यूपी विधानसभा चुनाव के बाद शनिवार को पहली बार नोएडा पहुंचे हैं। नोएडा दौरे पर आए अखिलेश यादव ने रघुवर प्रधान की प्रतिमा का अनावरण किया। अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में चोरी-डकैती बढ़ी है। भ्रष्‍टाचार चरम पर है।

---विज्ञापन---

आगे अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने कहा “अगर आप सरकारी अस्पताल में जाएंगे तो वहां आपको इलाज नहीं मिलेगा, दवाई नहीं मिलेगी, अगर ऑपरेशन करवाएंगे तो ना जाने कितने दिनों का इंतज़ार करना पड़ेगा तब जाकर आपका ऑपरेशन होगा। यह हालत है बताइए 5 साल सरकार चलाने के बाद वो भी डबल इंजन की सरकार है।”

---विज्ञापन---

2024 की तैयारी 

बता दें अखिलेश यादव मिशन 2024 की तैयारी में जुटे हैं। अखिलेश का नोएडा दौरा अहम माना जा रहा है। इससे पहले
इस बार समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव राष्‍ट्रीय लोकदल पार्टी के साथ गठबंधन करके लड़ा था। गौतमबुद्धनगर की तीनों विधानसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट जेवर पर राष्ट्रीय लोकदल का उम्मीदवार तय किया गया था। वहीं, समाजवादी पार्टी ने नोएडा और दादरी सीट पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। तीनों ही सीटों पर गठबंधन के प्रत्‍याशियों को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि नोएडा और दादरी की सीट पर सपा प्रत्‍याशियों ने टक्‍कर अच्‍छी दी और अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहे थे।

First published on: Aug 27, 2022 06:47 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola