Akbaruddin Owaisi Hyderabad Lok Sabha election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद आए दिन सुर्खियां बटोर रही है। बीजेपी नेता नवनीत राणा के 15 सेकेंड वाले बयान से लेकर AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी के पलटवार तक हैदराबाद में वाद-विवाद का सिलसिला जारी है। मगर इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी के भाई और AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी का बयान सुर्खियां बटोर रहा है।
अकबर ओवैसी का विवादित बयान
हाल ही में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ने कई विवादित टिप्पणियां की हैं। उन्होंने कहा कि हम मुहब्बत की बात करते हैं, लोग कहेंगे कि हम तो कुछ और सुनने आए थे। तो सुनिए सियासत अकबर ओवैसी के घर की लौंडी है। मेरे बाप ने मुझे सिखाया सही वक्त पर सही फैसले को ही सियासत कहते हैं।
मैं चूजे का बच्चा नहीं हूं- अकबर ओवैसी
अकबर ओवैसी ने कहा कि जिन लोगों की सियासी मौत हो चुकी है उन मुर्दों में अकबर ओवैसी अपनी अल्फाज की जान नहीं डालना चाहता। चूजे का बच्चा नहीं हूं तुम जाल फेंकोगे और मैं फंस जाऊंगा। फेंकने वाले फेंक रहे हैं फेंकने दो, हर एक का जवाब देना मेरी आदत नहीं है। अरे जब शेर और हाथी गुजरता है तो कुत्ते जरूर भोंकते हैं। आप रात को गाड़ी लेकर गुजरते तो क्या रुककर पत्थर मारते? या निकल जाते?
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि बीजेपी नेता नवनीत राणा हैदराबाद से पार्टी की प्रत्याशी माधवी लता के लिए चुनाव प्रचार कर रही थीं। इसी बीच नवनीत राणा ने 15 सेकेंड वाला बयान दिया, जिसपर पलटवार करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने अपने भाई को तोप बताया था। ऐसे में ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नवनीत राणा ने कहा कि ऐसी तोपें हमारे घर के बाहर सजावट के लिए रखी जाती हैं। बेहतर होगा की ओवैसी अपने भाई को कंट्रोल कर लें वरना राम भक्त और मोदी जी के शेर देश की गलियों में दहाड़ रहे हैं। मैं जल्द ही हैदराबाद आने वाली हूं।
संबंधित खबरें
नदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा, पुलिस ने बचाया
43 mins agoधीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि केस दर्ज
1 hr agoNDPS-UAPA जैसे कानून भी संविधान से ऊपर नहीं, शीघ्र सुनवाई पर SC की टिप्पणी
2 hrs ago7 हत्याओं से दहला बेंगलुरु, ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 ससुरालियों की ली जान
3 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
3 hrs agoLIVE: जम्मू-कश्मीर से लोकसभा MP का इस्तीफा मंजूर, नेशनल कॉन्फ्रेंस भी छोड़ी
4 hrs agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
5 hrs agoदुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
12 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
14 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines