Chandrayangutta, Telangana Election Result 2023: चंद्रयानगुट्टा से AIMIM प्रत्याशी अकबरुद्दीन की फतह, BRS उम्मीदवार को 80 हजार से ज्यादा मतों से हराया

Chandrayangutta Election Result 2023 LIVE: ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी चंद्रयानगुट्टा सीट से छठी बार मैदान में थे। उन्होंनें बीआरएस प्रत्याशी को 80 हजार से ज्यादा मतों से हराया है।

Chandrayangutta Telangana Election Result 2023 LIVE: अकबरुद्दीन ओवैसी चंद्रयानगुट्टा से छठी बार मैदान में, जानें इस सीट जुड़ी पल-पल की अपडेट

Chandrayangutta, Telangana Election Result 2023 LIVE: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना पूरी हो चुकी है। प्रदेश की चंद्रयानगुट्टा सीट से AIMIM उम्मीदवार अकबरुद्दीन ओवैसी ने BRS मुप्पी सीताराम रेड्डी को 81,660 मतों से करारी शिकस्त दी है। बता दें कि अकबरुद्दीन ओवैसी को 99, 776 मिले हैं। जबकि BRS प्रत्याशी को 18, 116 वोट मिले।

विज्ञापन

परिणाम घोषित होने से पहले इस सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुईं थी। अकबरुद्दीन ओवैसी ने चंद्रयानगुट्टा से छठी बार जीत का झंडा लहरा है। इस सीट से भाजपा के कौड़ी महेंद्र, कांग्रेस के बी. नागेश और BRS के मुप्पी सीताराम रेड्डी मैदान में थे।

विज्ञापन

बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में अकबरुद्दीन ओवैसी ने भाजपा की उम्मीदवार शहजादी सैयद को 80,263 के अंतर से हाराया था। तेलंगाना में AIMIM 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जबकि पिछले चुनाव में पार्टी ने अपने 7 उम्मीदवार उतारे थे।

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

विज्ञापन

News24 Whatsapp Channel
बता दें कि AIMIM के फायर ब्रांड नेता अकबरुद्दीन अपने विवादित भाषणों के चलते चर्चा में बना रहते हैं। उनकी पार्टी का हैदराबाद की ज्यादातर सीटों पर भारी दबदबा है। उन्होंने एक बयान में कहा कि हमने जितने भी उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं वे सभी जीतेंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि इन नौ सीटों को छोड़कर सभी लोग KCR की भारत राष्ट्र समिति(BRS) पार्टी के उम्मीदरवारों को वोट दें। अकबरुद्दीन को चंद्रयानगुट्टा सीट से हराने के लिए कांग्रेस और भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ