दिल्ली के संसद मार्ग थाने में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. पुलिस को शिकायत आकाशवाणी भवन की ओर से दी गई है और मामला आकाशवाणी भवन में दोनों सांसदों के द्वारा INDIA ब्लॉक के सांसदों और कार्यकर्ताओं के साथ किए गए हाई वोल्टेज ड्रामे का है. बीते दिन INDIA ब्लॉक ने राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था और पुलिस ने राहुल-प्रियंका समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर आकाशवाणी भवन में रखा था, जहां देर रात तक सभी ने धरना दिया और पुलिस हिरासत के दौरान काफी हंगामा किया, जिससे आकाशवाणी के कामकाज में बाधा आने की शिकायत है.
राहुल-प्रियंका पर भवन में जबरन घुसने के आरोप
आकाशवाणी भवन की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भवन में जबरन घुसने का आरोप लगाया गया है. शिकायत में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा कई सांसदों के नाम हैं. अज्ञात लोगों का जिक्र भी है, जिन पर भवन के अंदर तोड़फोड़ करने के आरोप हैं. राहुल-प्रियंका पर जबरन भवन में घुसकर अतिक्रमण मचाने का मामला दर्ज करने की मांग की गई है. प्रदर्शन के दौरान भवन की ओर से पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया गया. तब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और दूसरे सांसद पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे. इसी दौरान भवन के अधिकारियों ने आधिकारिक पुलिस शिकायत दी, जिसकी जांच करके दिल्ली पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर सकती है.
आकाशवाणी भवन के पास पुलिस ने रोका था मार्च
आकाशवाणी भवन की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि बीते दिन INDIA ब्लॉक के सांसदों ने चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च निकाला था. राहुल और प्रियंका के नेतृत्व में सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर मार्च कर रहे थे. लेकिन पुलिस ने चुनाव आयोग दफ्तर से 400 मीटर पहले बैरिकेडिंग और घेराबंदी करके मार्च को रोक दिया. फिर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता आकाशवाणी भवन पहुंचे. गेट नंबर 4 के पास एक पेड़ के नीचे बैठ गए. 8 घंटे तक दोनों वहां बैठे धरना देते रहे और इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की पुलिसकर्मियों के साथ तीखी बहस भी हुई. देर रात पुलिस ने दोनों के जबरन वहां से हटाया और हिरासत में लेकर उनके घर भेज दिया.
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
32 mins agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
36 mins agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
3 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
4 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines