राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने भारत की सुरक्षा नीति को लेकर सख्त रुख साफ किया है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि दुनिया भारत की उदारता और संयम को उसकी कमजोरी समझने की भूल बिल्कुल न करे. देश की संप्रभुता और नागरिकों की रक्षा के लिए भारत किसी भी हद तक बड़ा जोखिम उठाने और कड़े फैसले लेने में सक्षम है. अजीत डोभाल ने यह बातें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनी एक खास डॉक्यूमेंट्री सीरीज में कहीं. यह पहला मौका है जब NSA डोभाल ने इस सैन्य अभियान पर खुलकर बात की है और पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा लिए गए बड़े रणनीतिक फैसलों के बारे में बताया है.
सीमा विवाद पर NSA अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री की मुलाकात, दोनों के बीच क्या हुई बातचीत?
‘ऑपरेशन सिंदूर’ से दिया कड़ा संदेश
NSA डोभाल के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्य पहले से तय थे. इस ऑपरेशन का मुख्य मकसद पहलगाम आतंकी हमले के पीछे मौजूद आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नेस्तनाबूद करना था. उन्होंने कहा, “हमने दुनिया को साफ संदेश दिया है कि भारत पर होने वाले किसी भी आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. भारत परिणामों की परवाह किए बिना बड़े हमले करने की पूरी ताकत रखता है.”
क्या था पूरा घटनाक्रम?
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ शुरू किया था. भारतीय सेना की इस बड़ी कार्रवाई में सीमा पार कई आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए गए थे. इसके बाद दोनों तरफ से करीब 88 घंटों तक जवाबी कार्रवाई चली. अंततः 10 मई को पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का प्रस्ताव आने के बाद भारत ने इस पर सहमति जताई.
इस पूरे गुप्त सैन्य अभियान और इसके पीछे की रणनीति से जुड़े अनुभवों को लेकर तैयार की गई यह डॉक्यूमेंट्री शनिवार रात 9 बजे डिस्कवरी चैनल और ‘डिस्कवरी प्लस’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जाएगी. इसमें डोभाल के साथ ऑपरेशन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों के अनुभव भी दिखाए जाएंगे.
उरी, पुलवामा, पहलगाम… रॉ एजेंट रहे NSA अजीत डोभाल की ऑपरेशन सिंदूर में क्या भूमिका?
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 hr ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
1 hr agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
3 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
4 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
5 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
5 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
5 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines