हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Operation Sindoor: अजीत डोभाल ने PM मोदी से की मुलाकात, इन 7 मुद्दों पर हुई बात

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद एनएसए अजीत डोभाल ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत हुई। इस बीच गृह सचिव गोविंद मोहन पीएम आवास पहुंचे हैं।

विज्ञापन
PM Modi Meeting with Ajit Doval

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। वह लगातार जम्मू-कश्मीर से लगी सीमा पर गोलीबारी कर रहा है। इस दौरान वह तोप के गोले और मोर्टार भी दाग रहा है। दूसरी और बीएसएफ लगातार गोलीबारी कर मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस बीच दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत हुई। वहीं गृह सचिव गोविंद मोहन पीएम आवास पहुंचे हैं। फिलहाल उनकी पीएम मोदी के साथ मीटिंग चल रही है।

सीजफायर को लेकर भारत सख्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनएसए डोभाल के बीच सीमा सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई। सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच एलओसी पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति का मुल्यांकन किया गया। सेना और सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट पर भी दोनों के बीच विस्तार से बातचीत हुई। इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से लगातार किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन और भारत की ओर से दी जा रही कड़ी प्रतिक्रिया को लेकर भी बातचीत हुई। पीएम मोदी और एनएसए डोभाल के बीच इन मुद्दों पर हुई बातचीत-

1.एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति का मूल्यांकन किया गया। सेना और सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट पर विस्तार से बातचीत हुई।

2. पाकिस्तान की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई, जैसे कि सीज़फायर उल्लंघनों और भारत की ओर से दी गई कड़ी प्रतिक्रिया की जानकारी साझा की गई।

3. सीमा क्षेत्रों में लागू की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। हाई अलर्ट पर तैनात बलों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
4. देश के भीतर आतंकी गतिविधियों की आशंका और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत हुई। खुफिया रिपोर्टों के आधार पर आगे की रणनीति पर विचार किया गया।
5. इस दौरान यह भी चर्चा हुई कि तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए भविष्य में क्या कदम उठाए जाने चाहिए। किसी भी संभावित स्थिति के नियंत्रण के लिए तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया।

6.यह बैठक ऑपरेशन सिंदूर के बाद की सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा समीक्षा मानी जा रही है, जिसमें राष्ट्रीय हितों की रक्षा और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए रणनीतिक स्तर पर निर्णय लिए गए।

ये भी पढ़ेंः ऑपरेशन सिंदूर पर सर्वदलीय बैठक, राजनाथ सिंह कर रहे ब्रीफ, कांग्रेस बोली- ‘PM मोदी भी शामिल हों’

पाकिस्तान लगातार कर रहा गोलीबारी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान सदमे में है। उसकी सेना लगातार भारत से लगी जम्मू-कश्मीर की सीमा पर गोलीबारी कर रही है। बुधवार को पुंछ और कुपवाड़ा में हमले के कारण 15 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। इसमें सेना का एक जवान भी शामिल है। उधर पाकिस्तान के एनएसए और आईएसआई चीफ जनरल आसिम ने एनएसए अजीत डोभाल से फोन पर बात की थी। हमले के बाद भी पाकिस्तान लगातार भारत को गीदड़ भभकी दे रहा है।

ये भी पढ़ेंः ISI के चीफ ने की NSA अजीत डोभाल से बात, जानें पाकिस्तान में कैसे हैं हालात?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें