Aishwarya suicide case : डेयरी रिच आइसक्रीम के मालिक के बेटे की पत्नी ऐश्वर्या की आत्महत्या के मामले में बेंगलुरु पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गिरफ्तार किए गए लोगों में ऐश्वर्या के पति राजेश, ससुर गिरिअप्पा, सास सीता, देवर विजया और उनकी पत्नी तस्मई शामिल हैं। यह गिरफ्तारी ऐश्वर्या की मां उषा सुब्रमण्यम द्वारा बेंगलुरु के गोविंदराजनगर पुलिस में दर्ज शिकायत के बाद की गई है। ऐश्वर्या की शादी पांच साल पहले गिरिअप्पा के बेटे राजेश से हुई थी और उन्होंने अमेरिका से एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी।
मां का आरोप
ऐश्वर्या के पिता सुब्रमणि के बहनोई रवींद्र, जो डेयरी रिच आइसक्रीम कंपनी में ऑडिटर के रूप में काम करते थे, ने इस शादी के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने में मदद की थी। हालांकि, रवींद्र और सुब्रमणि परिवारों के बीच कुछ संपत्ति विवाद था, इसलिए रवींद्र ने कथित तौर पर ऐश्वर्या को खराब छवि में पेश करने की कोशिश की। उषा सुब्रमण्यम ने आरोप लगाया है कि परिवार कथित तौर पर उनकी बेटी पर अपने पति को तलाक देने के लिए दबाव डाल रहा था। शिकायत में कहा गया है कि उनके दामाद के परिवार को संपत्ति में कम होने के कारण लगातार अपमानित किया जाता था। पुलिस शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसके दामाद के अलावा सभी ससुराल वाले उसकी बेटी को अपमानित करने में शामिल थे।
सुसाइड नोट लिखकर जीवन लीला समाप्त
कथित तौर पर पति और ससुराल वाले दहेज के लिए ऐश्वर्या को परेशान कर रहे थे, जिसके कारण उसे तीन सप्ताह पहले अपने माता-पिता के घर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा, पीड़िता की मां का आरोप है कि दंपति के कोई संतान नहीं थी और उसके ससुर ने उसकी बेटी पर बैड करेक्टर का आरोप लगाया था। जिसके बाद उसने 26 अक्टूबर को एक सुसाइड नोट लिखकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
3 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
3 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
4 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
5 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
5 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
6 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
6 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना के एक गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines