भारतीय वायुसेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह ने रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अमरप्रीत सिंह पीएम आवास से रवाना हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर में पहलगाम हमले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों को लेकर बैठक हुई। ऐसे में यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इससे पहले शनिवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने भी पीएम मोदी से मुलाकत की थी। इस दौरान उन्होंने नौसेना की मौजूदा तैयारियों और उनके एक्टिवनेस को लेकर जानकारी दी।
बता दें कि पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी लगातार बैठकें कर रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी दो बार सीसीएस की बैठक कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने सेना को फ्री हैंड दिया था। पीएम मोदी सीसीएस बैठक के अलावा तीनों सेना प्रमुखों के साथ अलग-अलग बैठकें भी कर चुके हैं। ताकि पाकिस्तान के खिलाफ आतंकियों के खिलाफ भारत की संभावित कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की जा सके।
तीनों सेना प्रमुखों अलग-अलग मिल चुके हैं पीएम
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी ने पहली बार 26 अप्रैल को सीसीएस की बैठक की थी। बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुखों ने एक बैठक की। बैठक लगभग डेढ़ घंटे चली, जिसमें पीएम मोदी ने सेनाओं को पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के लिए छूट दे दी। इसके बाद 30 अप्रैल को सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान विदेश मंत्री और एनएसए भी मौजूद थे।
पीएम मोदी ने दिया स्पष्ट निर्देश
3 मई को शाम 6 बजे नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने पीएम मोदी से मुलाकात की, यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। इसके बाद आज वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने पीएम से भेंट की। आज हुई मीटिंग भी करीब 40 मिनट तक चली। बता दें कि पीएम मोदी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि भारत की प्रतिक्रिया टाइमिंग, तरीका और लक्ष्य सेनाएं स्वयं तय करेंगी। इस पाकिस्तान से तनाव के बीच सरकार लगातार एक्शन ले रही है। पीएम मोदी पहले ही साफ कर चुके हैं कि देश आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार ने कहा कि पहलगाम हमले के दोषियों और साजिशकर्ताओं को कड़ी सजा दी जाएगी।
ये भी पढ़ेंः 10 पॉइंट में भारत-पाकिस्तान में तनाव को लेकर बड़े अपडेट्स, जानें 12 दिन में क्या-क्या हुआ?
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
9 mins agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
25 mins ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
32 mins agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
4 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
5 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
8 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines