नई दिल्ली: टाटा ग्रुप द्वारा टेकओवर करने के बाद एयर इंडिया लगातार खुद को बदल रहा है। अक्टूबर में एयरलाइन द्वारा अपने क्रेबिन क्रू के लिए ग्रूमिंग सर्कुलर जारी करने के बाद अब केबिन क्रू के लुक के लिए नई गाइड लाइन जारी की गई है।
सिर पर काम कम तो कर लें पूरा शेव
जारी नई गाइडलाइन में कहा गया कि अगर किसे के सिर में बाल कम हैं तो वह पूरी तरह से शेव कर लें। वहीं, अगर कोई कर्मचारी ड्यूटी के बाद यात्री बनकर सफर कर रहा है तब भी उसे ड्यूटी गाइडलाइन के हिसाब से ही ड्रेसअप करना होगा।
नहीं चलेंगी स्लीवलेस, हॉट पैंट, शॉर्ट स्कर्ट और फटी हुई जींस
आगे एयरलाइन द्वारा जारी गाइडलाइन में कहा गया कि कोई केबिन क्रू छुट्टी के दौरान भी यात्रा करता है तो उसे स्मार्ट कैजुअल पहनें। कैजुअल की बजाए वह स्लीवलेस, हॉट पैंट, शॉर्ट स्कर्ट और फटी हुई जींस नहीं पहन सकता है। नए निर्देशों में साफ कहा गया है कि अगर क्रू मेंबर नियमों के हिसाब से तैयार नहीं होंगे तो उन पर कार्रवाई होगी और बोर्डिंग से पास उन्हें सुधार करना होगा।
नेल पेंट और लिप्स्टिक मैचिंग हो
गाइडलाइन में यह भी बताया गया है कि महिलाएं साड़ी कैसे पहनेंगी। महिलाओं को फॉर्मल कोर्ट शू पहनने होंगे। महिला क्रू से नेल पेंट और लिप्स्टिक भी मैचिंग की लगाने को कहा गया है। अगर नाखून छोटे हैं तो उन्हें स्किन कलर का पेंट लगाना होगा।
धूप का चश्मा नहीं लगाना
वहीं, पुरुष कर्मचारियों से कहा गया है कि वह दाढ़ी में नहीं आएं। पुरुष क्रू को साथ में शेविंग किट रखनी होगी। गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि कोई भी ड्रेस पहनने के बाद एयरपोर्ट के अंदर धूप का चश्मा नहीं लगाएगा। इसके अलावा क्रू मेंबर्स को धार्मिक, राजनीतिक और और कंपनी से जुड़े मामलों को सोशल मीडिया पर डालने से रोका गया है। बता दें एयरलाइन ने अगले 5 साल में 30 फीसदी डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल मार्केट में शेयर करने का लक्ष्य रखा है। जो अभी डॉमेस्टिक में 10 फीसदी और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 12 फीसदी है। जिसके चलते कंपनी एयरलाइन के संचालन में लगातार बदलाव कर रही है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
5 hrs agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
7 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
8 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
8 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
9 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
10 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
12 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
12 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
12 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines