Air India: टाटा समूह की एयरलाइंस एयर इंडिया ने गुरुवार को अपने नए लोगो को लॉन्च किया है। दिसंबर से एयरलाइन नए क्लेवर में दिखेगी। इसके ब्रांड कलर, पायलट और क्रू मेंबर्स के यूनिफार्म से लेकर कई चीजों में बदलाव होगा। दिसंबर के अंत यह बदलाव दुनिया के सामने होगा। हाल ही में एयर इंडिया ने अरबों डॉलर के सौदे में 470 नए विमानों की ऐतिहासिक खरीद के साथ अपने बेड़े को नया रंग-रूप देने की योजना बना रही है।
एयरलाइन ने कहा कि पुराना लोगो महाराजा था। महाराजा लोगो का रिश्ता एयर इंडिया से 77 साल पुराना है। इसे 1946 में बॉकी कूका ने पेश किया था। कंपनी इस लोगो का इस्तेमाल एयरपोर्ट लाउंज और प्रीमियम क्लास में कर सकता है। नए लोगो का नाम ‘द विस्टा’ है। यह भारत की शक्ति को दर्शाता है। इसमें नारंगी कोणार्क चक्र से सुशोभित एक लाल हंस दिखाया गया है। यह असीमित संभावनाओं, प्रगतिशीलता और एयरलाइन के साहसिक नए दृष्टिकोण का प्रतीक है।
यात्रियों को नया लोगो इस साल दिसंबर के अंत तक दिखाई देगा, जब एयर इंडिया का पहला एयरबस A350 विमान बेड़े में प्रवेश करेगा।
हम अपनी परंपराओं से जुड़े
एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा कि हमारा परिवर्तनकारी नया ब्रांड एयर इंडिया को दुनिया भर के मेहमानों की सेवा करने वाली एक विश्व स्तरीय एयरलाइन बनाने की महत्वाकांक्षा को दर्शाता है, और यह वैश्विक मंच पर गर्व से नए भारत का प्रतिनिधित्व करता है।
उन्होंने कहा, नई एयर इंडिया साहसी, आत्मविश्वासी और जीवंत है, साथ ही गर्मजोशी से भरी है। अपने समृद्ध इतिहास और परंपराओं से गहराई से जुड़ी हुई है जो भारतीय आतिथ्य को सेवा में मानकों के लिए एक वैश्विक मानक बनाती है।
470 नए विमान खरीद रहा एयर इंडिया
एयर इंडिया ने 70 अरब डॉलर के सौदे में एयरबस और बोइंग से 470 नए विमानों की खरीद के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। डिलीवरी नवंबर तक शुरू हो जाएगी। खरीद समझौते पर इस साल जून में पेरिस एयर शो के मौके पर हस्ताक्षर किए गए थे। ऑर्डर में 34 A350-1000, छह A350-900, 20 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर और 10 बोइंग 777X वाइडबॉडी विमान, साथ ही 140 एयरबस A320neo, 70 एयरबस A321neo और 190 बोइंग 737MAX नैरोबॉडी विमान शामिल हैं।
वेबसाइट और मोबाइल ऐप किया लॉन्च
एयरलाइन में कई बदलाव होंगे। जिनमें एक नई वेबसाइट और मोबाइल ऐप, जो नए डिजिटल टूल और सुविधाओं के साथ काफी बेहतर है। एयरलाइन दिल्ली और न्यूयॉर्क जेएफके हवाई अड्डों पर पूरी तरह से नए लाउंज बनाने में निवेश कर रही है।
एयर इंडिया ने 5,000 से अधिक नए लोगों को काम पर रखा, जिनमें 3,200 केबिन क्रू और लगभग 1,000 कॉकपिट क्रू शामिल हैं। एयर इंडिया विश्व स्तरीय एयरलाइन बनने के लिए Vihaan.AI के तहत पांच साल के परिवर्तन रोडमैप से गुजर रही है।
यह भी पढ़ें: 10 लाख दो वरना बेटे को किडनैप कर लूंगा, भाजपा के इस सांसद को मिली धमकी
संबंधित खबरें
HC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
53 mins agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
1 hr agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
1 hr ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
2 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
2 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
5 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
5 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
5 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
5 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines