Air India Sale: एयर इंडिया ने बुधवार को अपने भारत-सिंगापुर और भारत-बैंकॉक रूट पर एक स्पेशल सेल की घोषणा की है। कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यह सेल मार्च 2024 तक यात्रा के लिए इकोनॉमी और बिजनेस क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए है। एयरलाइन ने आगे कहा कि यात्री 13,330 रुपए से शुरू होने वाले किराए के साथ भारत-सिंगापुर रूट पर टिकट बुक कर सकते हैं।
बता दें कि बिजनेस क्लास राउंड-ट्रिप के लिए, भारत-सिंगापुर रूट का किराया 70,290 रुपए से शुरू होता है, और भारत-बैंकॉक रूट पर 49,120 रुपए से शुरू होता है।
एयर इंडिया स्पेशल सेल के बारे में खास कुछ जानकारी –
1. भारत – सिंगापुर रूट पर यात्री 13,330 रुपए (इकोनॉमी राउंड-ट्रिप) से शुरू होने वाले किराए के साथ टिकट बुक कर सकते हैं।
2. भारत-बैंकॉक रूट के लिए, किराया 17,045 रुपए से शुरू होता है (इकोनॉमी राउंड-ट्रिप)
बिजनेस क्लास राउंड-ट्रिप के लिए, भारत-सिंगापुर रूट का किराया 70,290 रुपए है।
3. बिजनेस क्लास राउंड-ट्रिप के लिए, भारत-बैंकॉक रूट का किराया 49,120 रुपए से शुरू होता है। यात्री सिंगापुर या थाईलैंड से की गई बुकिंग पर स्पेशल सेल किराए का लाभ उठा सकते हैं। इंक्लूसिव इकोनॉमी के साथ सिंगापुर-भारत मार्गों पर राउंड-ट्रिप किराया 279 SGD से शुरू होता है और बैंकॉक-भारत मार्गों पर 9700 THB से शुरू होता है।
4. सिंगापुर-भारत रूट पर बिजनेस क्लास का राउंड-ट्रिप किराया 1579 SGD से शुरू होता है, बैंकॉक-भारत मार्गों पर 25960 THB से यह सेल एयर इंडिया की वेबसाइट, IOS और एंड्रॉइड मोबाइल ऐप पर ओपन है।
बता दें कि स्पेशल सेल पर उपलब्ध सीटें सीमित हैं और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं। इच्छुक यात्रियों को ध्यान देना चाहिए कि मार्च 2024 तक यात्रा के लिए स्पेशल सेल किराए पर फ्लाइट बुकिंग केवल 18 से 21 अक्टूबर तक होगी।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
13 mins ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में प्रदर्शन पर SC की टिप्पणी
22 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 hr agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
2 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
3 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
3 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
4 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
7 hrs agoLIVE: सोनम वांगचुक के HIAL को नोटिस, अवैध क्लास चलाने का है मामला
7 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines