एयर इंडिया में एक नया दौर शुरू हो रहा है। कभी बिजनेस क्लास में सफर करने वाले कर्मचारी अब इकोनॉमी क्लास में बैठेंगे भले ही वे सीईओ ही क्यों न हों। यह बदलाव सिर्फ एक नीति का हिस्सा नहीं बल्कि एक नई सोच की झलक है जहां ग्राहक पहले हैं। जब कोई यात्री सपने देखता है बिजनेस क्लास में आरामदायक सफर का तो एयर इंडिया अब उसे पूरा करने के लिए तैयार है। टाटा के नेतृत्व में एयर इंडिया उड़ान भर रही है एक ऐसे भविष्य की ओर जहां हर प्रीमियम सीट असली ग्राहकों को मिले और सफर का अनुभव पहले से बेहतर हो।
एयर इंडिया की नई यात्रा नीति
टाटा ग्रुप की एयरलाइन, एयर इंडिया ने अपनी यात्रा नीति में बड़ा बदलाव किया है। अब कंपनी के सभी कर्मचारी, जिनमें CEO कैंपबेल विल्सन भी शामिल हैं, भारत में आधिकारिक यात्रा के दौरान इकोनॉमी क्लास में सफर करेंगे। पहले वे बिजनेस क्लास में यात्रा कर सकते थे। यह नया नियम कंपनी के बड़े अधिकारियों (वाइस प्रेसिडेंट और उससे ऊंचे पदों पर) के लिए 1 अप्रैल से लागू होगा, जबकि बाकी कर्मचारियों के लिए 1 जून से लागू किया जाएगा।
प्रीमियम सीटों की बढ़ती मांग
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस बदलाव की पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी अपने प्रीमियम सीटों को यात्रियों के लिए प्राथमिकता देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, “हमारी बिजनेस और प्रीमियम इकोनॉमी सीटों की मांग काफी बढ़ गई है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि ये सीटें ग्राहकों के लिए पहले उपलब्ध कराई जाएं जिससे एयर इंडिया में ग्राहक-केंद्रित संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके।” टाटा द्वारा एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद से प्रीमियम सीटों की मांग दोगुनी हो गई है जिसे ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।
कर्मचारियों को मिली नई यात्रा गाइडलाइन
कंपनी ने कर्मचारियों को ईमेल के जरिए इस बदलाव की सूचना दी है। ईमेल के अनुसार, अब सभी कर्मचारी चाहे वे किसी भी पद पर हों कार्य यात्राओं के दौरान इकोनॉमी क्लास में ही यात्रा करेंगे। हालांकि अगर किसी उड़ान में बिजनेस या प्रीमियम इकोनॉमी क्लास में कोई सीट खाली रहती है तो ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को अपग्रेड करने का ऑप्शन दिया जा सकता है। आमतौर पर उड़ान के प्रस्थान से 50 मिनट पहले ही यह स्पष्ट होता है कि कितनी सीटें खाली हैं।
प्रीमियम सीटों की संख्या में होगा इजाफा
इस समय एयर इंडिया के पास 53 विस्तारा ए320 विमान हैं, जिनमें प्रीमियम इकोनॉमी सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा, एयरलाइन ने 14 नए ए320 नियो विमान भी जोड़े हैं, जिनमें तीन तरह की सीटों की सुविधा है। फिलहाल एयर इंडिया हर हफ्ते करीब 50,000 प्रीमियम इकोनॉमी सीटें देती है और यह संख्या अक्टूबर तक बढ़कर 65,000 हो सकती है। इस बदलाव से यात्रियों को ज्यादा प्रीमियम सीटें मिलेंगी और एयर इंडिया अपने ग्राहक-केंद्रित सेवा को और बेहतर बनाएगा।
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
49 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
54 mins agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
1 hr agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
9 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
11 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
13 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines