अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का बड़ा कदम, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों के एयरपोर्ट्स की होगी निगरानी

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के बाद से ही देश में सभी फ्लाइंग कंपनियों के प्रति निगरान बढ़ी है। डीजीसीए ने हाल ही में दिल्ली और मुंबई के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर निगरानी करने का फैसला किया है। दरअसल, अहमदाबाद घटना के बाद कई बार हवाई अड्डों में सुरक्षा खामियों की भी पुष्टि की गई है।

Source-ANI
विज्ञापन

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में 12 जून को हुए एअर इंडिया प्लेन क्रैश ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। इस विमान हादसे में क्रू समेत सभी यात्रियों की मौत हुई थी। क्रैश में सिर्फ 1 शख्स की जान बच पाई थी। इस दिल दहलाने वाले हादसे के बाद से दिल्ली-मुंबई के एयरपोर्ट्स पर DGCA की निगरानी थी। इस दौरान वहां के प्रमुख हवाई अड्डों में कई बार विमान सुरक्षा में गड़बड़ी और खामियां पाई गई थी। अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी नया बयान बताता है कि डीजीसीए की दो टीमें बनाई जाएंगी, जो दिल्ली-मुंबई समेत कई बड़े शहरों के हवाई अड्डों पर दिन-रात निगरानी करेंगे।

इन चीजों पर रहेगा मंत्रालय का फोकस

सर्विलांस के दौरान टीमें उड़ान संचालन, उड़ान योग्यता, रैंप सेफ्टी, एटीसी, कम्युनिकेशन, नेविगेशन और निगरानी प्रणाली के साथ-साथ  उड़ान भरने से पहले होने वाली पूर्व चिकित्सा प्रणालियों का मूल्यांकन शामिल है। विभाग के मुताबिक, उन्होंने पहले की निगरानी के दौरान अनुपालनों की जांच की और सुधार के लिए कमजोर क्षेत्रों की पहचान की थी। साथ ही इसके टीम ने जमीनी गतिविधियों और विमान की गतिविधियों पर भी नजर बनाए रखी।

विज्ञापन

जांच में क्या मिला?

निगरानी के दौरान जांच टीम को ऐसे अनेक मामले मिले हैं, जो पहले से भी उजागर थे। इसमें विमान में एक ही समस्या का बार-बार होना शामिल था और सुधार कार्य भी पर्याप्त नहीं हुआ था। ग्राउंड हैंडलिंग के उपकरणों जैसे बैगेज, ट्रॉली, बीएफएल अनुपयोगी पाए गए।

विज्ञापन

विमान का रखरखाव भी सही नहीं

टीम ने विमान के रखरखाव के दौरान, सभी आदेशों का पालन नहीं किया है। अनुपयोगी थ्रस्ट रिवर्सर सिस्टम और फ्लैट स्लैट लीवर भी लॉक नहीं थे। रखरखाव कार्य में ए.एम.ई द्वारा ए.एम.एम की सुरक्षा सावधानियां भी नहीं बरती गई थी। कई स्थानों पर ए.एम.ई की खराबी को ठीक करने के काम में भी ढिलाई देखी गई थी। तकनीकी लॉगबुक में विमान प्रणाली के दोषों की भी रिपोर्ट नहीं थी। लाइफ सेविंग जैकेट्स भी सीट के नीचे सही से सेट नहीं किए गए थे और दाईं ओर के विंगलेट के नीचे ब्लेड पर जंग-रोधी टेप भी डैमेज थी।

रनवे भी असुरक्षित

मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट के मुताबिक, हवाई अड्डों के रनवे भी खस्ता हालातों में थे। सेंट्रल लाइन मार्किंग भी फीकी थी। रैपिड एग्जिट टैक्सीवे, ग्रीन सेंटर लाइट्स भी एक तरफ नहीं थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ