Air India Pilot Suspend: एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान में सुरक्षा नियमों की अनदेखी का एक और गंभीर मामला सामने आया है. ज्यूरिख से दिल्ली आ रही फ्लाइट के उड़ान भरने से ठीक पहले एक पायलट अल्कोहल टेस्ट में फेल हो गया. शराब के नशे में पाए जाने पर अधिकारियों ने उसे तुरंत कॉकपिट से नीचे उतार दिया और सेवा से निलंबित कर दिया. घटना 6 सितंबर की है. टेकऑफ से कुछ ही देर पहले अनिवार्य मेडिकल जांच के दौरान पायलट नशे की हालत में मिला. इसके बाद उसे ड्यूटी से हटाकर एक सामान्य यात्री के रूप में भारत वापस भेजा गया.
एयरलाइन प्रबंधन के अनुसार, जब तक मामले की अंतिम मेडिकल रिपोर्ट और पूरी जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक पायलट निलंबन पर ही रहेगा. इससे कुछ दिन पहले ही एयरलाइन के एक अन्य पायलट का फुकेत-दिल्ली उड़ान के बाद मारिजुआना के लिए टेस्ट पॉजिटिव आया था.
यह भी पढ़ें : दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक, बिना इमिग्रेशन चेक के भारत से इटली रवाना हुए 3 विदेशी
सुरक्षा नियमों पर जीरो टॉलरेंस: एयर इंडिया
मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा, नियामक या कंपनी के किसी भी नियम के उल्लंघन पर एयरलाइन ‘जीरो-टॉलरेंस’ की नीति अपनाती है. कंपनी ने स्पष्ट किया कि नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी. एयरलाइन ने अपने सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षा, पेशेवर रवैये और ईमानदारी के उच्चतम मानकों का पालन करने के सख्त निर्देश दोहराए हैं.
हाल ही में एक अन्य पायलट के खून में मिला था मारिजुआना
एयर इंडिया में पायलटों की लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट (AI-2379) में हवा के बीच अचानक ऊंचाई कम होने का बड़ा हादसा हुआ था. ओडिशा के ऊपर विमान करीब 300 फीट नीचे गिर गया था, जिसमें 20 से अधिक यात्री और चालक दल के चार सदस्य घायल हो गए थे.
उस उड़ान के पायलट-इन-कमांड सुदीप वशिष्ठ का जब दो बार ड्रग टेस्ट कराया गया, तो उनके सैंपल में मारिजुआना की पुष्टि हुई थी. हालांकि, निलंबित पायलट ने अपने बचाव में दावा किया था कि वह निजी कारणों से नींद न आने की समस्या से जूझ रहे थे और डॉक्टर की दी हुई दवा ले रहे थे.
यह भी पढ़ें : एयर इंडिया में कैसे बन सकते हैं कमांडर? जल्द लागू होने वाला है नया सिस्टम, AI एक्सप्रेस का अनुभव होगा अनिवार्य
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
8 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
8 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
9 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
10 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
13 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
14 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
15 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
16 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
16 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines