फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस की बड़ी वजह सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि फ्लाइट के कैप्टन का साइकोएक्टिव सब्सटेंस के लिए किया गया डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है. हालांकि, एअर इंडिया ने डोप टेस्ट पॉजिटिव आने के दावे की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि कैप्टन के टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव है. 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में आसमान में अचानक टर्बुलेंस आ गया था. लैंडिंग से कुछ देर पहले टर्बुलेंस से एयरबस A-320 विमान करीब 300 फीट नीचे आया और जोरदार झटके लगने से 13 यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल हुए थे.
पायलट के टेस्ट पर एअर इंडिया की प्रतिक्रिया
एअर इंडिया का कहना है कि प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट के पायलटों का स्क्रीनिंग टेस्ट किया था. लेकिन उस टेस्ट का रिजल्ट एअर इंडिया को अभी बताया नहीं गया है, इसलिए कंपनी इस मामले में अभी कोई बात नहीं कर सकती. जब भी कोई विमान हादसा होता है तो एअर इंडिया सिविल एविएशन नियमों के तहत क्रू मेंबर्स की स्क्रीनिंग की जाती है. फ्लाइट से पहले भी टेस्ट किया जाता और रेगुलर ड्रग टेस्ट होते हैं. जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग करते हैं और करते रहेंगे.
टर्बुलेंस से फ्लाइट में मच गई थी चीख पुकार
4 अगस्त को टर्बुलेंस के दौरान कई यात्री सीटों से उछलकर केबिन की छत से टकराए, जिससे उनके सिर में चोटें लगीं. विमान डगमगाने से यात्रियों मं चीख-पुकार मच गई थी. एक बार तो फ्लाइट के क्रैश होने का खतरा पैदा हो गया था. हालांकि पायलटों ने डगमगाते विमान को संभाल लिया गया और क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को संभल लिया था. दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित लैंड भी करा लिया था. लेकिन इस घटना ने दहशत फैला दी थी, क्योंकि विमान करीब 2 से 3 मिनट तक हवा में डगमगाता रहा और झटके इतने जोरदार तरीके से लग रहे थे कि केबिन की सीलिंब तक को नुकसान पहुंचा, अगर विमान क्रैश हो जाता तो.
फुकेट से दिल्ली तक डेढ़ घंटे तक का सफर
फ्लाइट AI-2379 ने सुबह 8:41 बजे फुकेट से 134 यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. डेढ़ घंटे के सफर के बाद दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले प्लेन में टर्बुलेंस आ गया. इटली से आई एक यात्री ने बताया कि उसकी बहन सीट से उछली और ऊपर छत से टकरा गई, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा. एक यात्री के भाई के कान का पर्दा फट गया, वहीं कुछ यात्रियों को गर्दन, सिर, पीठ में चोटें आईं. 3 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स को वसंतकुंज के फोर्टिस अस्पताल में, 2 को स्पाइनल इंजरी सेंटर और 6 को गुरुग्राम मेदांता में भर्ती कराया गया था. बाकी 5 को फर्स्ट एड देकर घर भेजा गया.
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
1 hr agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
2 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
5 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
7 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
7 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
8 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
9 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines